RK TV News
खबरें
Breaking Newsकृषि

जिलापदाधिकारी की अध्यक्षता में कृषि एवं बिजली विभाग के सभी पदाधिकारियों के साथ कृषि टास्क फोर्स की बैठक संपन्न।

गया/बिहार 26जुलाई। ज़िला पदाधिकारी गया की अध्यक्षता में समाहरणालय सभगार में कृषि विभाग के सभी पदाधिकारियों, बिजली विभाग के सभी पदाधिकारियों के साथ कृषि टास्क फोर्स की बैठक की गई।

जिला पदाधिकारी ने सभी उपस्थित पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि इस वर्ष वर्षा काफी कम हुई है , किसानों को धान का बिछड़ा रोपनी में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, जिसके कारण रोपनी भी काफी कम हुई है। सभी पदाधिकारी पूरी तत्पर होकर अपने क्षेत्र में रोपनी पर नजर रखेंगे। उन्होंने बिजली विभाग के सभी असिस्टेंट इंजीनियर एवं जूनियर इंजीनियर को निर्देश दिया कि अपने क्षेत्र में कृषि फीडर से सुबह प्रातः काल से संख्या 3:00 बजे तक लगातार बिजली सप्लाई रखें। हर हाल में कृषि फीडर में 12 घंटे बिजली सप्लाई करना सुनिश्चित करें।उन्होंने बिजली विभाग के सभी कनीय अभियंता को निर्देश दिया कि किसी भी हाल में 15 दिनों से ऊपर ट्रांसफार्मर खराब रहने की सूचना यदि प्राप्त होगी तो संबंधित कनीय अभियंता पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। सभी कनीय अभियंता का जिम्मेदारी है कि अपने क्षेत्र में बिजली आपूर्ति से संबंधित सभी व्यवस्थाओं पर पूरी निगरानी रखेंगे। यदि कहीं भी ट्रांसफार्मर खराब होने की सूचना मिलती है तो उसे 24 घंटे के अंदर बदलवा ना सुनिश्चित करें साथ ही किसानों तथा आम जनता का किए गए टेलीफोन का उत्तर हर हाल में दें।

उन्होंने पुनः कहा कि वर्तमान समय में किसानों का धान का रोपनी पंप सेट एवं बिजली पर ही निर्भर है इसे हर हाल में ध्यान दें।

उन्होंने कहा कि रोपनी के समय किसानों के हित में कार्य करें। गांव गांव जाकर बिना विशेष कारण के बिजली काटी जा रही है, इससे तुरंत रोके। अभी रोपनी का सीजन है बिजली कनेक्शन बेवजह ना काटे।

जिला पदाधिकारी ने कृषि विभाग के प्रखंड कृषि पदाधिकारी, आत्मा के पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सरकार द्वारा काफी अहम कदम डीजल अनुदान का उठाया गया है। अपने क्षेत्र में किसानों से ऑनलाइन आवेदन जनरेट कराने में तेजी लावे। सभी ब्लॉक आत्मा पदाधिकारी, अनुमंडल आत्मा के पदाधिकारी की पूरी जिम्मेदारी होगी कि अपने क्षेत्र में आवेदन जनरेट करावे तथा सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी की जिम्मेवारी होगी कि अपने क्षेत्र में कृषि विभाग के तमाम कार्यों पर पूरी निगरानी रखेंगे।

जिला पदाधिकारी ने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि अगले 2 दिनों के अंदर प्रत्येक पंचायत वार किसानों से 5-5 आवेदन जनरेट करवाना सुनिश्चित करें। तथा आवेदन जनरेट होते ही अगले 15 दिनों के अंदर संबंधित किसानों को पूरी मदद करना सुनिश्चित करें।

जिला पदाधिकारी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े हुए सभी अनुमंडल पदाधिकारी को निर्देश दिया कि अगस्त माह से यूरिया एवं डीएपी के कालाबाजारी होने की पूरी संभावना है। इसके लिए अभी से ही धावा दल तथा स्टॉक जांच आवश्यक है। अभी से ही दुकानों की आवश्यक जांच एवं छापेमारी करवाना सुनिश्चित करे।

उन्होंने सभी अनुमंडल पदाधिकारी को निर्देश दिया कि विभिन्न कैनाल सिस्टम के नजदीक थाना की जिम्मेदारी होगी कि लगातार पेट्रोलिंग रखे। हर हाल में अंतिम छोर तक पानी पहुचे इसके लिये निगरानी आवश्यक है। बेवजह कैनाल में कही भी पानी न रोका जाए, इसके लगातार देखे अधिकारी। अनुमंडल स्तर पर हर 2 दिन में कृषि टास्क फोर्स की बैठक करे सभी एसडीएम।

बैठक में अधीक्षण अभियंता बिजली विभाग, ज़िला कृषि पदाधिकारी, कृषि विभाग के तमाम पदाधिकारी, बिजली के तमाम पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

मुख्यमंत्री ने आरएमके हाई स्कूल बांका के डिजिटल लाइब्रेरी का किया निरीक्षण।

rktvnews

मंत्रिमंडल ने इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल कार्यक्रम के अंतर्गत सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों द्वारा इथेनॉल की खरीद व्‍यवस्‍था को मंजूरी दी।

rktvnews

नवादा:जिला निर्वाचन अधिकारी सह जिला पदाधिकारी नवादा द्वारा ईवीएम वेयर हाउस का आंतरिक निरीक्षण किया गया।

rktvnews

भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने घटना के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के विरूद्ध लिया सख्त एक्शन

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने पूर्णिया जिले में चल रही विकासात्मक योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक की।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने हरियाणा के रोहतक में साबर डेयरी प्लांट का लोकार्पण किया।

rktvnews

Leave a Comment