RK TV News
खबरें
Breaking Newsसफलता की कहानी

कोरबा : ट्रायसिकल से यूनस का सफर होगा आसान।

RKTV NEWS/कोरबा (छत्तीसगढ)07 अक्टूबर।एक दुर्घटना के पश्चात अपने दोनों पैर पर ठीक से खड़ा नहीं हो पाने वाले यूनस राज को एक नया साथी मिल गया। उन्हें यह साथी एक ट्रायसिकल के रूप में मिला है और इस साथी की बदौलत वह अपनी कठिन डगर के सफर को आसान बना सकता है। राज्य शासन द्वारा दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए उठाए जा रहे कदम के अनुरूप यूनस राज को समाज कल्याण विभाग के माध्यम से ट्रायसिकल प्रदान किया गया। अब ट्रायसिकल मिल जाने के बाद यूनस अपनी पसंद के अनुसार कही भी आना जाना कर सकता है। रामपुर के रहने वाले यूनस राज ने बताया कि एक दुर्घटना से उसका पैर चोटिल होने के साथ पहले जैसा चलने फिरने लायक नहीं रहा। ट्राईसाइकल नहीं होने से आने जाने में बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता था। युनस राज ने बताया कि उन्हें जब मालूम है कि शासन द्वारा समाज कल्याण विभाग के माध्यम से दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकल प्रदान की जाती है तो उन्होंने आज अपना आवेदन विभाग को दिया। विभाग के माध्यम से उन्हें ट्राई साइकिल प्रदान की गई है। इस ट्राइसाइकल से वह आसानी से कहीं भी आवागमन कर सकेगा। उन्होंने ट्राई साइकिल प्रदान किए जाने पर शासन-प्रशासन को धन्यवाद दिया।

Related posts

झारखण्ड:दुमका, राजमहल और गोड्डा में हुआ 68.32 प्रतिशत मतदान : के. रवि कुमार

rktvnews

भोजपुर:राजेंद्र तिवारी को बनाया गया शिव बारात शोभायात्रा का महासचिव।

rktvnews

भोजपुर:राष्ट्रीय कला मंच द्वारा रासरंग महोत्सव का हुआ आयोजन।

rktvnews

कृषि उपज मण्डी की उत्तम व्यवस्था से किसानों को फसलों का उचित मूल्य : मुख्यमंत्री

rktvnews

“जनता बनाम जनतंत्र” विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन, प्रथम पुरस्कार 25 हजार!अंतिम तिथि 10 मई।

rktvnews

जियो की ‘स्मार्ट शॉप’ देगी ऑफलाइन कारोबार को ऑनलाइन जैसी ताकत।

rktvnews

Leave a Comment