RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

भोजपुर:भिखारी ठाकुर लोकोत्सव 2024 में जिले के विभूतियों की स्मृति में तोरण द्वारों का होगा निर्माण।

आयोजन को लेकर तैयारी समिति की बैठक संपन्न।

भोजपुरी भाषा में होगा आयोजन संबंधी पोस्टर और बैनरों का निर्माण।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)06 अक्टूबर। आगमी दिसंबर माह में होने वाले भिखारी ठाकुर लोकोत्सव 2024 के आयोजन की तैयारियों को लेकर लगातार की जा रही बैठकों की श्रृंखला में आज स्थानीय सरदार पटेल बस पड़ाव परिसर स्थित भिखारी ठाकुर सांस्कृतिक मंच पर एक बैठक मैथिली भोजपुरी अकादमी के पूर्व सदस्य रवि प्रकाश सूरज की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसका संचालन पत्रकार नरेंद्र सिंह ने किया।
आज की बैठक के दौरान अब तक की तैयारियों की समीक्षा की गई और निर्णय लिया गया की उपरोक्त कार्यक्रम शुरू होने के पूर्व शहर के मुख्य चौक चौराहों पर दिवंगत हो चुके साहित्यकार और कथाकार मधुकर सिंह,कवियत्री उर्मिला कौल,भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खां,मृदंगवदक बाबू ललन जी आदि के नामों पर स्मृति स्वरूप तोरण द्वारों का निर्माण कराया जायेगा। गोड नाच हेतु डुमराव के योगेंद्र जी की टीम को आमंत्रित किया जायेगा।बैठक के दौरान निर्णय लिया गया की आयोजन को लेकर सभी बैनर और पोस्टरों की भाषा भोजपुरी रखी जायेगी।
बैठक के दौरान कई नए नए सुझाव आए जिसपर विस्तार से चर्चा की गई। कोष इकट्ठा करने हेतु प्रभावशाली लोगों से संपर्क बनाने और ज्यादा से ज्यादा जनभागीदारी ,एवं जिला प्रशासन से भेंट कर उन्हे भी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी जाने पर आम सहमति बनाई गई।
आज की बैठक में मुख्य रूप से सह सचिव गायक राजू रंजन,मनोचिकित्सक डॉ अरविंद राय,कार्यकारी अध्यक्ष निर्मल कुमार गुप्ता,रंगकर्मी रंजन यादव,भट्ट भवन के अध्यक्ष बाल्मिकी शर्मा,कृष्ण प्रताप सिंह उर्फ पप्पू जी,गणेश कुमार,भोजपुरी के शोधार्थी सोहित सिन्हा, लोहरा विकास मंच के आर के शर्मा,व्यास कमलेश पासवान, डॉ एस के विष्णु,रंजित रौनियार,गांधी जी आदि उपस्थित थे।

Related posts

25 अगस्त 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

बक्सर: नशा सेवन से इंसान की सेहत और जिंदगी होती है बर्बाद: कर्नल रितेश रंजन

rktvnews

भोपाल:केन्द्रीय विद्युत सचिव पंकज अग्रवाल ने किया संजय गांधी ताप विद्युत गृह बिरसिंगपुर का निरीक्षण, उत्पादन प्रदर्शन, कोयला गुणवत्ता प्रबंधन की सराहना की।

rktvnews

भोजपुर:जदयू की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न।

rktvnews

महंगाई राहत कैम्प – 1.53 करोड़ से अधिक परिवारों को मिली महंगाई से राहत 6.80 करोड़ से अधिक गारंटी कार्ड हो चुके वितरित।

rktvnews

भोजपुर:विकसित भारत- जी राम जी” योजना भ्रष्टाचार पर प्रहार, 100 की जगह 125 दिन मजदूरी की कानूनी गारंटी : राम कृपाल यादव

rktvnews

Leave a Comment