RK TV News
खबरें
Breaking News

कोलकाता डॉक्टर दुष्कर्म और हत्या कांड के विरोध में ऑल इंडिया अभिभावक संघ ने किया विरोध प्रदर्शन।

RKTV NEWS/दानापुर(पटना)21 अगस्त।ऑल इंडिया अभिभावक संघ ने अपने युवा साथियों के साथ कोलकाता के आरजिकर मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या के विरोध में सगुना मोड़ दानापुर में राकेश रॉय पटेल की अध्यक्षता में विरोध प्रदर्शन किया। पटेल और विक्की पाल ने कहा कि डाक्टर रात दिन मानवता के वास्ते सेवा देती है उसकी इस तरह से निर्मम हत्या बहुत ही निंदनीय है।आखिर मानवता कहां छुपी हुई है?आज पढ़ी लिखी महिलाएं भी कहीं सुरक्षित नहीं हैं। ये समाज में फैल रहे विकृत मानसिकता की देन तो नहीं?
पक्ष विपक्ष की हर राजनितिक पार्टियां कहती रहती है कि हम सुशासन की सरकार चलाते हैं। बस पक्ष विपक्ष की हर राजनितिक पार्टियां इन आपराधिक घटनाओं में भी अपनी राजनीतिक रोटियां सेकने में लग जाते हैं। आखिर अपराधियों के बीच प्रशासन का खौफ क्यों नहीं नज़र आ रहा है।
ऑल इंडिया अभिभावक संघ बंगाल सरकार से मांग की है कि यथाशीघ्र दोषियों की गिरफ्तारी हो और उन्हें फांसी की सजा दिलाई जाए। साथ ही सरकार एक सशक्त कानून बनाए जिसमें इस तरह के जघन्य अपराधों के लिए सजा सिर्फ फांसी हो।

Related posts

मानसून सत्र 2025 की शुरुआत में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का वक्तव्य।

rktvnews

भोजपुर:महाराजा कॉलेज के बीसीए विभाग द्वारा फेयरवेल और स्वागत का शानदार आयोजन किया विद्यार्थियों ने!कंप्यूटर क्षेत्र में विद्यार्थियों ने क्रांति लाई है जो प्रगति का द्योतक है:प्राचार्य प्रो ओम प्रकाश राय

rktvnews

भगवान परशुराम जन्मोत्सव एवं अक्षय तृतीया।

rktvnews

पटना:बिहार को फ़िज़ियोथेरापी से इंडियन इंस्टिच्युट ने परिचय कराया: डा सुलभ

rktvnews

भोजपुर:बिहार लघु उद्यमी योजना 2025 के प्रथम किस्त वितरण समारोह का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:एनडीए की जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी को लेकर बैठक।

rktvnews

Leave a Comment