RK TV News
खबरें
Breaking News

उज्जैन:जिले में कृषि विकास की विस्तृत कार्ययोजना बनाकर उनका व्यवस्थित क्रियान्वयन करें: सीईओ जयति सिंह

RKTV NEWS/उज्जैन(मध्यप्रदेश)05 अक्टूबर।मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत उज्जैन जयति सिंह ने शुक्रवार को प्रशासनिक संकुल भवन में कृषि एवं कृषि से जुड़े संबंधित विभागों के अंतर्गत कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने कहा कि कृषि एवं कृषि से जुड़े विभाग कृषि विकास के लिए जिले में संभावित परिस्थितियों अनुरूप बेहतर कार्ययोजना बनाकर उनका क्रियान्वयन करें। विभिन्न प्रजातियों की फसलों के उत्पादन और उसकी अनुकूलता को चिन्हित कर किसानों को प्रोत्साहित किया जाए। विभागीय कार्यों के साथ कृषि विकास की हर संभावनाओं को तलाशे और उसमें बेहतर करके दिखाएं। विभागीय योजनाओं में निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूर्ण किया जाए।
सीईओ श्रीमती सिंह ने कृषि विभाग की समीक्षा कर निर्देश दिए कि जिले में खाद , बीज की उपलब्धता एवं वितरण की वार्षिक कार्ययोजना बनाई जाए। जिले में नैनो यूरिया की उपयोगिता के प्रति जागरूकता लाएं। ड्रोन से खेतों में दवाओं छिड़काव के प्लान बनाएं। अमानक बीज एवं उर्वरकों पर प्रभावी कार्रवाई करें। मृदा परीक्षण के लक्ष्य को बढ़ाएं और उनसे समय पर पूर्ण करें। इसी प्रकार खेतों में पोषक तत्वों की कमी को देखते हुए लक्ष्य को बढ़ाएं।
सीईओ जिला पंचायत श्रीमती सिंह ने सहकारिता विभाग अंतर्गत की वसूली की भी विस्तार से समीक्षा की और वसूली में प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने पशुपालन और मत्स्य विभाग को केसीसी के प्रकरण शीघ्र स्वीकृत और वितरित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पशुपालन विभाग द्वारा नेशनल लीव स्टॉक मिशन का प्रभावी क्रियान्वयन किया जाए। सीईओ जिला पंचायत देवा उद्यानिकी विभाग की भी विस्तृत समीक्षा की गई और आवश्यक निर्देश दिए। मत्स्य विभाग को बायोफ्लाक्स सहित अन्य योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के साथ जिले में जल संरचनाओं का प्रभावी उपयोग करने के निर्देश दिए।
बैठक में उपसंचालक कृषि नायक, उपसंचालक उद्यानिकी श्री कनेल, उप संचालक पशुपालन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।

Related posts

विश्व सिनेमा की विविध श्रृंखला को प्रदर्शित करने वाला 54वां भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) कल एक भव्य उद्घाटन समारोह के साथ शुरू होगा।

rktvnews

मध्यप्रदेश:नागरिकों की सुरक्षा प्राथमिकता है, प्रदेश में सफलतापूर्वक हुआ मॉक ड्रिल और ब्लैक आउट का पूर्वाभ्यास : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने ‘हमारा बिहार, हमारी सड़क’ मोबाइल ऐप का किया लोकार्पण।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री श्री किरेन रिजिजू ने आज सुबह पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय का कार्यभार संभाला।

rktvnews

14 अगस्त को निकलेगा तिरंगा यात्रा:भाजयुमो अध्यक्ष विभू जैन

rktvnews

मुजफ्फरपुर के समाहरणालय स्थित जिला अभिलेख प्रकोष्ठ का हुआ निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment