RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:स्वच्छता ही सेवा 2024 का हुआ समापन,अच्छे प्रदर्शन वाले कर्मी हुए सम्मानित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)03 अक्टूबर। बुधवार को जिला समाहरणालय के सभा कक्ष में स्वच्छता ही सेवा-2024 के समापन समारोह के रूप में स्वच्छ भारत दिवस उत्सव का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का आयोजन भोजपुर के उप विकास आयुक्त महोदया के अध्यक्षता में की गई। कार्यक्रम में एडीएम,सिविल सर्जन, निदेशक डीआरडीए,सहायक परियोजना पदाधिकारी,जिला कार्यक्रम पदाधिकारी-शिक्षा, स्वास्थ्य,जिला परियोजना पदाधिकारी भोजपुर नामामी गंगे, प्रबंधक-स्वास्थ्य एवं पोषण-जीविका आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत उप विकास आयुक्त एवं उपस्थित सभी पदाधिकारीयो द्वारा महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि देकर की गई। इसके बाद उप विकास आयुक्त के संबोधन के साथ कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया। आज के कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों के द्वारा बारी-बारी से स्वच्छता के महत्व, इस पखवाड़े के आयोजन का कारण एवं इसके लाभ तथा दूरगामी परिणामों से सभी को परिचित कराया गया। जन जागरूकता आधारित एक पखवाड़े तक चले इस स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में अच्छे प्रदर्शन करने वाले सभी कर्मियों एवं अधिकारियों को उप विकास आयुक्त एवं उपस्थित अतिथियों के द्वारा सम्मानित किया गया ।कार्यक्रम के दौरान जिला समन्वयक के द्वारा स्वच्छता ही सेवा में 2024 के तहत सभी अवयवों पर आयोजित कार्यक्रमों की व्याख्या की गई, जिसमें बताया गया कि पूरे जिले के द्वारा 4574 इवेंट का आयोजन किया गया तथा सफलतापूर्वक उसे संपन्न भी किया गया । इसमें की स्वच्छता मित्र सुरक्षा शिविर पर 182इवेंट, स्वच्छता लक्षित इकाई हेतु 1099 इवेंट का आयोजन एवं स्वच्छता में जन भागीदारी हेतु 3145 इवेंट क्रिएट करते हुए सभी सफलता संपन्न किया गया । कार्यक्रम के अंत में निदेशक डीआरडीए द्वारा धनयवाद ज्ञापन किया गया ।
जिला समाहरणालय के सभा कक्ष में स्वच्छता ही सेवा-2024 के समापन समारोह के रूप में स्वच्छ भारत दिवस उत्सव का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का आयोजन भोजपुर के उप विकास आयुक्त महोदया के अध्यक्षता में की गई। कार्यक्रम में एडीएम,सिविल सर्जन, निदेशक डीआरडीए,सहायक परियोजना पदाधिकारी,जिला कार्यक्रम पदाधिकारी-शिक्षा, स्वास्थ्य, नामामी गंगे, प्रबंधक-स्वास्थ्य एवं पोषण-जीविका आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत उप विकास आयुक्त एवं उपस्थित सभी पदाधिकारीयो द्वारा महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि देकर की गई। इसके बाद उप विकास आयुक्त के संबोधन के साथ कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया। आज के कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों के द्वारा बारी-बारी से स्वच्छता के महत्व, इस पखवाड़े के आयोजन का कारण एवं इसके लाभ तथा दूरगामी परिणामों से सभी को परिचित कराया गया। जन जागरूकता आधारित एक पखवाड़े तक चले इस स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में अच्छे प्रदर्शन करने वाले सभी कर्मियों एवं अधिकारियों को उप विकास आयुक्त एवं उपस्थित अतिथियों के द्वारा सम्मानित किया गया ।कार्यक्रम के दौरान जिला समन्वयक के द्वारा स्वच्छता ही सेवा में 2024 के तहत सभी अवयवों पर आयोजित कार्यक्रमों की व्याख्या की गई, जिसमें बताया गया कि पूरे जिले के द्वारा 4000 इवेंट का आयोजन किया गया तथा सफलतापूर्वक उसे संपन्न भी किया गया । इसमें की स्वच्छता मित्र सुरक्षा शिविर पर 200 इवेंट, स्वच्छता लक्षित इकाई हेतु 500 इवेंट का आयोजन एवं स्वच्छता में जन भागीदारी हेतु 500 इवेंट क्रिएट करते हुए सभी सफलता संपन्न किया गया । कार्यक्रम के का संचालन जिला परियोजना पदाधिकारी अमित कुमार सिंह ने किया अंत में निदेशक डीआरडीए द्वारा धनयवाद ज्ञापन किया गया ।

Related posts

APAC में सबसे तेजी से बढ़ते प्रो AV बाजार के रूप में उभर रहा भारत।

rktvnews

भोपाल:दीन-दुखियों की सेवा का संकल्प प्रेरणादायी और अनुकरणीय : राज्यपाल

rktvnews

उपराष्ट्रपति 8 अक्टूबर, 2023 को हिसार में! चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में मुख्य अतिथि होंगे।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने सिक्किम के लोगों को राज्य की 50वीं वर्षगांठ पर बधाई दी।

rktvnews

ग्वालियर:ग्रीष्म ऋतु में शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति के संबंध में समय रहते सभी प्रबंधन किए जाएँ: संभागीय आयुक्त डॉ. सुदाम खाड़े

rktvnews

राजस्थान:उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने मालवीय नगर बाल्मिकी बस्ती में किया आंगनबाड़ी का औचक निरीक्षण, रामनगरिया में नन्दघर आंगनबाड़ी का किया निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment