RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:दिव्यांग जनों का प्रमाण पत्र बनाने हेतु जगदीशपुर स्वास्थ्य केंद्र पर लगा शिविर।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा ) 2 अक्टूबर।भोजपुर जिले के जगदीशपुर प्रखंड में मंगलवार को दिव्यांग जनों को प्रमाण पत्र बनाने हेतु शिविर लगाया गया। यह आयोजन शिक्षा विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से प्रमाण पत्र बनाने हेतु चलाया जा रहा है ।आज कुल 50 दिव्यांग जनों का दिव्यंकता प्रमाण पत्र के लिए जांच किया गया । इसमें मानसिक रोग, नेत्र रोग,अस्थि बाधित, नाक कान गले से संबंधित दिव्यांगजनों का परीक्षण किया गया । इस शिविर में मानसिक दिव्यांगता विशेषज्ञ डॉक्टर धनंजय कुमार तिवारी, डॉक्टर सूर्यकांत निराला, अस्थि रोग विशेषज्ञ, ईएनटी विशेषज्ञ अशोक पांडे और डॉक्टर नाजिया इमाम नेत्र विशेषज्ञ उपस्थित रहे । इस शिविर में जिला शिक्षा शिक्षा विभाग के कर्मचारी महेंद्र यादव एवं स्वास्थ्य के कर्मचारी प्रभारी अधिकारी, आयुष चिकित्सक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उपस्थित रहे l

Related posts

भोजपुर : गंगा नदी मे डूबी जवइनिया की युवती का शव बरामद।

rktvnews

भारत 2027 तक तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है, इससे बड़े अवसर सामने आयेंगे: धर्मेंद्र प्रधान

rktvnews

रक्षा मंत्री ने सेना कमांडरों के सम्मेलन के दौरान भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारियों को संबोधित किया।

rktvnews

बिहार:14 अप्रैल से शुरू होगा अग्नि सुरक्षा सप्ताह: अग्नि सुरक्षा सप्ताह के सफल आयोजन हेतु बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण में राज्यस्तरीय बैठक आयोजित।

rktvnews

गिरीडीह: उपायुक्त के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने गिरिडीह के विभिन्न किराना दुकान, मिठाई दुकान एवं रेस्टोरेंट का किया औचक निरीक्षण।

rktvnews

“योग फॉर वसुधैव कुटुंबकम” कि थीम पर आयोजित होगा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस।

rktvnews

Leave a Comment