RK TV News
खबरें
Breaking Newsकार्रवाई

गिरीडीह: उपायुक्त के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने गिरिडीह के विभिन्न किराना दुकान, मिठाई दुकान एवं रेस्टोरेंट का किया औचक निरीक्षण।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड)20 सितंबर।जिला उपायुक्त,रामनिवास यादव के निर्देशानुसार आज राजा कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, गिरिडीह के द्वारा गिरिडीह के विभिन्न किराना दुकान, मिठाई दुकान एवं रेस्टोरेंट का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि गद्दी मोहल्ला के अधिकांश दुकाने बिना खाद्य लाइसेंस के संचालित हो रहे हैं। सभी दुकानदारों को 7 दिनों के अंदर फूड लाइसेंस लेने का निर्देश दिया गया। अन्यथा उनपर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के उल्लंघन स्वरूप जुर्माना किया जाएगा। सभी किराना दुकानदारों को सख्त निर्देश दिया गया कि पैकेज्ड फूड को बिना फूड लाइसेंस नंबर, उत्पादन तिथि, बैच नम्बर एवं एक्सपायरी तिथि के नहीं बेचेंगे। शहर के विभिन्न मिठाई दुकानों एवं रेस्टोरेंट में स्पॉट पर पनीर, पेड़ा एवं रसगुल्ला के करीब 15 नमूने का जांच किया गया। जांच में सभी सैंपल सही पाए गए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा तेल, रसगुल्ला, पनीर, पेड़ा, चिप्स, मसाला के कुल सात खाद्य नमूने लिए गए हैं जिन्हें रासायनिक जांच हेतु राजकीय खाद्य जांच प्रयोगशाला रांची भेजा जाएगा। आगामी त्योहारों को देखते हुए मिलावट के विरोध करवाई और तेज किया जाएगी। करवाई में खाद्य सुरक्षा कार्यालय के लिपिक मनीष वर्मा, अभिषेक केशरी, वसीम एवं महाराज मंडल भी मौजूद थे।

Related posts

पदाधिकारियों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित।

rktvnews

आस्था की चौखट पर असुरक्षा

rktvnews

प्रधानमंत्री ने अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन को संबोधित किया।

rktvnews

भोपाल:स्वच्छता पखवाड़ा 2026: मानव संग्रहालय में पेंटिंग प्रतियोगिता के माध्यम से स्वच्छता का सशक्त संदेश।

rktvnews

उत्तराखंड:20वां ’’गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट’’ का राज्यपाल ने किया शुभारंभ।

rktvnews

भोजपुर:मां की दीन दुखियों की सेवा मेरे लिए प्रेरणादाई, पुण्यतिथि पर बोले डा के एन सिन्हा

rktvnews

Leave a Comment