RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:बाढ़ आपदा राहत कार्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता,अधिकारियों की लापरवाही नहीं की जायेगी बर्दास्त: उपमुख्यमंत्री

उपमुख्यमंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री ने की जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की समीक्षात्मक बैठक।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)24 सितंबर। आज विजय कुमार सिन्हा, उप मुख्यमंत्री, बिहार-सह-प्रभारी मंत्री, भोजपुर जिला की अध्यक्ष्ता में समाहरणालय सभागार में जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की समीक्षात्मक बैठक की गई।
इस समीक्षा बैठक में उप मुख्यमंत्री द्वारा बाढ़ आपदा राहत कार्य की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में उप मुख्यमंत्री के द्वारा बताया गया कि बाढ़ आपदा राहत कार्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसमें अगर किसी भी अधिकारी के द्वारा किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता बरती जाती है, उसके विरुद्ध त्वरित कार्यवायी की जायेगी।
उप मुख्यमंत्री ने मीटिंग में उपस्थित सभी सम्मानित जनप्रतिनिधि से उनके क्षेत्र के विभिन्न समस्यायों के बारे में सुना एवं संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इस बैठक में उप मुख्यमंत्री के साथ सांसद, सुदामा प्रसाद, विधान परिषद, श्रीभगवान सिंह कुशवाहा एवं राधा चरण साह, विधायक, राघवेंद्र प्रताप सिंह, अमरेंद्र प्रताप सिंह एवं राम विशुन सिंह, अध्यक्ष, जिला परिषद, मेयर,आर नगर निगम, जिलाधिकारी भोजपुर,पुलिस अधीक्षक,भोजपुर,उप विका आयुक्त,अध्यक्ष,नगर परिषद पीरो एवं नगर पंचायत कोईलवर, उपाध्यक्ष, जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति,जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के सभी नामित सदस्य,जिला स्तरीय सभी पदाधिकारी आदि मौजूद थे।

Related posts

एसएईएल उत्तर प्रदेश में ₹8,200 करोड़ की लागत से इंटीग्रेटेड सोलर संयंत्र का करेगा निर्माण।

rktvnews

बलिया:स्वामी विवेकानंद जयंती की पूर्व संध्या पर कवि गोष्ठी एवं नागरिक अभिनंदन समारोह का आयोजन।

rktvnews

रोजगार सृजन हेतु लक्ष्य अनुरूप शीघ्र ऋण को स्वीकृत करें बैंक: उपविकास आयुक्त

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और अन्य जन-प्रतिनिधियों ने इंदौर की बीएसएफ रेंज में किया पौध-रोपण।

rktvnews

जिला स्तरीय ग्रामीण तथा स्वदेशी जनजातीय खेल प्रतियोगिता 2023 का किया गया आयोजन!प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को मेडल, ट्रॉफी एवं टी-शर्ट देकर किया गया सम्मानित।

rktvnews

प्रशांत किशोर होंगे बांकीपुर विधानसभा उप-चुनाव में जन सुराज के प्रत्याशी, कोर कमिटी की बैठक में फैसला, बोले PK – भाजपा को हराने के लिए जो कुछ भी करना पड़े वो करेंगे।

rktvnews

Leave a Comment