RK TV News
खबरें
Other

युवा शक्ति ,बिहार की प्रगती के साथ बिहार दिवस का शुभारंभ हुआ ।

बिहारी नाम है उस इंसान का जो पक्का है ईमान का- तेजस्वी यादव ।

पटना/बिहार (रवि शेखर प्रकाश)22 मार्च।तीन दिवसीय बिहार दिवस का उद्धाटन माननीय मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने किया ।बिहार दिवस का थीम युवा शक्ति ,बिहार की प्रगती रखा गया । बिहार दिवस राज्य के 38 जिलों में मनाया जा रहा है।इस अवसर पर सुपर 30 के आनंद कुमार को पद्म श्री से सम्मानित किया गया । बहादुर बच्चे धीरज कुमार ,साईकिल गर्ल ज्योती कुमारी ,छपरा की बेटी साक्षी को मुख्य मंत्री के हाथो सम्मानित किया गया । इस उद्धाटन सत्र के दौरान बिहार के शिक्षा मंत्री श्री चंद्र शेखर ने कहा की बिहार विकास के शिल्पकार नितीश कुमार है ।इनके शासन काल में बिहार के हर क्षेत्र में विकास हुआ है। इन्होने कहा की इंटर में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं की जो प्रोत्साहन राशि मिलती है वो 3 अप्रैल को उनके खाते में भेज दी जायेगी ।
वाणिज्य और कर मंत्री विजय चौधरी ने कहा की सीमित साधनों में बिहार तेजी से प्रगती कर रहा है।
उप मुख्य मंत्री तेजस्वी ने कहा की बिहारी नाम है उस इंसान का जो पक्का है अपने ईमान का ।बिहार की अनदेखी कर के आप देश की प्रगती नही कर सकते है।तेजस्वी ने कहा की बिहार का फास्टर ग्रोथ 11 प्रतिशत है।बिहार के प्रगती में हर नागरिकों को अपना योगदान देना होगा ।
मननीय मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने अपने सम्बोधन में केवल बिहार दिवस मनाने का गुण -गान ही करते रहे ।

Related posts

उत्तर पूर्वी हस्तशिल्प और हथकरघा विकास निगम गुवाहाटी, असम में अष्टलक्ष्मी हाट और अनुभव केंद्र स्थापित करेगा।

rktvnews

बिहार में बड़े पैमाने पर डीएसपी का हुआ तबादला।55 डीएसपी इधर से हुए उधर…।

rktvnews

गोविंद हाई स्कूल मैदान (टाऊन हॉल) पहुंच उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने स्वतंत्रता दिवस की अंतिम तैयारियों का लिया जायजा! परेड निरीक्षण एवं झंडोत्तोलन-राष्ट्रगान का हुआ पूर्वाभ्यास।

rktvnews

दरभंगा: श्रम विभाग के सघन जांच में बाल श्रमिकों को कराया गया विमुक्त।

rktvnews

कुतुबमीनार में भव्य शुभारंभ के बाद ‘मेरा गांव मेरी धरोहर’ का वर्चुअल पोर्टल लाइव हुआ।

rktvnews

उत्तराखंड:नशीले पदार्थों पर प्रभावी रोकथाम के लिए बनाए कार्य योजना:मुख्यमंत्री

rktvnews

Leave a Comment