RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:संपूर्ण वैश्य परिसंघ बिहार द्वारा समाज की मजबूती के लिए जैन धर्मशाला में बैठक संपन्न।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 23 सितंबर।रविवार को संपूर्ण वैश्य परिसंघ बिहार के बैनर तले हरखेन कुमार जैन धर्मशाला चौक आतरा में एक वैश्य प्रेमियों की बैठक आहूत की गई। जिसमें वैश्यों को एकजुट होने के लिए अपील की गई और एकता के सूत्र में बंध कर शिक्षा ,राजनीति, सामाजिक स्तर संगठनों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु जोर दिया गया। उपस्थित प्रतिनिधियों ने कहा की बिना एक दूसरे को साथ दिये, एकता के सूत्र में बंधकर आगे बढ़ने बात वैश्यों में होनी चाहिए।तभी वैश्य परिवार आगे बढ़ेगा और अपनी ख्याति से समाज के पहली पंक्ति में बैठने लायक बनेगा । हमें कोई आंख भी नहीं दिखा पाएगा इस बैठक में दूर -दराज से बहुत सारे वैश्य प्रेमी आए ।जिसमें संपूर्ण वैश्य परिसंघ के अध्यक्ष प्रेमचंद गुप्ता संघ अध्यक्ष संजय महासेठ संघ के सचिव वशिष्ठ वैश्य एवं संघ प्रवक्ता अविनाश कुमार शर्मा, कमला जी, चन्द्र भानु गुप्ता, ओमप्रकाश मुन्ना, रामेश्वर जी, दीनानाथ जी, कृष्ण मुरारी जी, मदन जी, सत्यनारायण जी एवं अन्य वैश्य प्रेमी उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:जय मां दुर्गा इंटरप्राइजेज के लाखो की संपती जलकर हुई राख।

rktvnews

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने नई दिल्ली में केंद्रीय राज्य मंत्री सुरेश गोपी को मनोरमा न्यूज न्यूजमेकर पुरस्कार 2024 प्रदान किया।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 17 मार्च 26

rktvnews

दिल्ली से राजस्थान भ्रमण के लिए रवाना हुई पैलेस ऑन व्हील्स,राजस्थान की कला, संस्कृति और विरासत से रूबरू होंगे यात्री।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर महावतपुर का किया निरीक्षण।

rktvnews

डूरंड कप ‘ट्रॉफी टूर’ को सेवा प्रमुखों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

rktvnews

Leave a Comment