
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)25 अगस्त।आरा सदर प्रखंड के बभनौली गांव में सावन की अंतिम सोमवारी के अवसर पर यंग स्टार क्लब के युवाओं द्वारा भव्य कांवर यात्रा निकाली गई। महुली गंगा घाट से गंगाजल लाकर बभनौली शिव मंदिर में जलाभिषेक के लिए सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालु गाजे-बाजे और ‘बोल बम’ के जयघोष के साथ रवाना हुए।कांवर यात्रियों को भगवा झंडा दिखाकर लोजपा (रामविलास) के भोजपुर जिला अध्यक्ष सह रामापुर संदिया के पूर्व मुखिया राजेश्वर पासवान एवं आरा मध्य जिला परिषद प्रतिनिधि हरिफन यादव ने रवाना किया। राजेश्वर पासवान ने कहा कि यंग स्टार क्लब के युवाओं ने धर्म, सेवा और एकता का बेहतर उदाहरण प्रस्तुत किया है। वहीं हरिफन यादव ने कहा कि कांवरियों की सुरक्षित यात्रा के लिए आवश्यक व्यवस्था की गई है और प्रशासन का सहयोग लिया गया है।कांवर यात्रा महुली गंगा घाट से जल भरकर पैदल बभनौली शिव मंदिर पहुंचेगी, जहां सावन की अंतिम सोमवारी पर विधि-विधान से भगवान शिव का जलाभिषेक किया जाएगा। यात्रा में यंग स्टार क्लब के राजू, दीपू, मोहित समेत सैकड़ों ग्रामीण और महिलाएं शामिल रहीं। गांव में पूरे दिन भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा।



