RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:रेड क्रॉस भोजपुर जिला इकाई की प्रबंधकारिणी समिति यथावत रहेगी।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)25 अगस्त।स्थानीय रेड क्रॉस कार्यालय में 23 अगस्त 2026 को भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, भोजपुर जिला इकाई की प्रबंधकारिणी समिति की बैठक चेयरमैन डॉ. वी.एन. यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में जिला इकाई की प्रबंधकारिणी समिति के गठन एवं कार्यकाल से संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
सचिव डॉ. विभा कुमारी ने बताया कि 18 जनवरी 2026 को आयोजित भोजपुर जिला इकाई की आमसभा में सर्वसम्मति से लिए गए निर्णय के तहत प्रबंधकारिणी समिति के गठन के लिए जिलाधिकारी सह प्रेसिडेंट को अधिकृत किया गया था। इस संबंध में प्रेसिडेंट सह जिलाधिकारी द्वारा राज्य शाखा से मार्गदर्शन मांगा गया था।राज्य शाखा द्वारा प्रबंधकारिणी समिति का कार्यकाल तीन वर्ष तक यथावत रहने का स्पष्ट उल्लेख किया गया है। प्रस्ताव पर जिलाधिकारी द्वारा संबंधित पत्र जारी करने का आदेश पृष्ठांकित किया गया। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा पृष्ठांकित आदेश को प्रबंध कारिणी समिति ने सर्वसम्मति से संपुष्ट कर दिया। जिससे वर्तमान प्रबंधकारिणी समिति के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य यथावत बने रहेंगे।

Related posts

भोपाल:पुरातत्वविद् डॉ. वाकणकर ने पुरातत्व को बनाया जन आंदोलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

भोजपुर:मतगणना दल एवं माइक्रो ऑब्जर्वर/प्रेक्षक का द्वितीय प्रशिक्षण।

rktvnews

भोजपुर:मिश्रवलिया मुसहर टोली में मतदाता सूची की अनदेखी, माले-आरवाईए टीम पहुंची।

rktvnews

सारण:जिला के सभी कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की जिला एवं अनुमंडल स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा की गई जांच।

rktvnews

केन्‍द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी की अध्यक्षता में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की क्षेत्रीय बैठक 12 जुलाई को केवड़िया में होगी।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 को लेकर बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment