
आरा/ भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)25 अगस्त।डायट पिरौटा के प्रांगण में टीबीटी हिस्ट्री मेकर्स के बैनर तले जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित हुआ। इसमें शैक्षणिक नवाचार और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए उल्लेखनीय कार्य करने वाले भोजपुर के 70 शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन डायट प्राचार्य चंद्रप्रकाश मणि त्रिपाठी सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्राचार्य ने कहा कि शिक्षक अपनी शैक्षणिक गतिविधियों और आचरण के माध्यम से विद्यार्थियों के साथ राष्ट्र निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। टीबीटी पटना प्रमंडल की अध्यक्ष बबीता कुमारी और जिला अध्यक्ष प्रतिमा श्रीवास्तव ने शिक्षकों से शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाने का आह्वान किया।
समारोह में शिक्षकों ने गीत, लोकगीत, कजरी और ‘गुड़िया पढ़ेगी’ लघु नाटिका प्रस्तुत कर अपनी सांस्कृतिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन धीरज कुमार और धन्यवाद ज्ञापन बृज बिहारी लाल ने किया।



