RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: जिले में 23 से 25 सितंबर तक विशेष अभियान के तहत बनेंगे आयुष्मान कार्ड, डीएम ने मॉनिटरिंग के दिए निर्देश।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)22 सितंबर।जिला प्रशासन द्वारा 23 सितंबर से 25 सितंबर 2024 तक विशेष अभियान चलाकर आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के पात्र परिवार के सभी सदस्यों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा।
इस अभियान की सफलता को लेकर जिला प्रशासन की तरफ से व्यापक तैयारियां की गई है। आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए जन वितरण प्रणाली केंद्र एवं पंचायत सरकार भवन को चुना गया है।
भोजपुर जिले में कुल 2119176 लाभार्थी है,जिनमे से अभी तक 941959 लाभार्थी का आयुष्मान कार्ड बनाया गया हैं।
जिलाधिकारी के निर्देशानुसार वसुधा केंद्र के V.L.E के द्वारा जन वितरण प्रणाली केंद्र पर एवं पंचायती राज विभाग के कार्यपालक सहायक के द्वारा पंचायत सरकार भवन में आयुष्मान का निर्माण करने का काम किया जाएगा।
जिला पदाधिकारी ने अभियान की सफलता को लेकर उप विकास आयुक्त को जिले के नोडल पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी को संबंधित प्रखंड के नोडल पदाधिकारी के रूप में नामित किया है। साथ ही जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, नगर आयुक्त, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, आईसीडीएस,जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, सर्व शिक्षा, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला परियोजना प्रबंधक, जीविका को निर्देश दिया गया है कि लाभार्थियों को जन वितरण प्रणाली केंद्र पर मोबिलाइज कर शत प्रतिशत लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनवाना सुनिश्चित करेंगे।
जिलाधिकारी द्वारा सभी अनुमंडल पदाधिकारी को विशेष कैंप का प्रतिदिन अनुश्रवण एवं रिपोर्टिंग हेतु निर्देश दिया गया है।

Related posts

छात्र-छात्राओं को सही तरीके से दें परामर्श : जिलाधिकारी।

rktvnews

भोजपुर: हुंडई कार की डिक्की से 14 पेटी फ्रुटीनुमा अंग्रेजी शराब बरामद।

rktvnews

10 अक्टूबर 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

एसजेवीएन को कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व योगदान के लिए 15वें सीआईडीसी विश्वकर्मा पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया गया।

rktvnews

भोपाल:अटल जी ने लोक कल्याण एवं राष्ट्र निर्माण में अद्वितीय योगदान दिया : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के विकास कार्यों में तेजी लाने एवं रोजगार सृजन को बढ़ाने देने के लिए शासन के आलाधिकारियों के साथ की बैठक।

rktvnews

Leave a Comment