RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: बड़हरा विधानसभा को बाढ़ क्षेत्र घोषित करने को प्रदेश महासचिव ने की बड़हरा के पदाधिकारियों से मुलाकात।

राज्य सरकार को जल्द से जल्द रिपोर्ट भेजे पदाधिकारी।

थक गए है प्रतिनिधि,कर रहे खानापूर्ति।

जनता के लिए धरातल पर काम करें जन प्रतिनिधि और पदाधिकारी।

बाढ़ पीड़ितों से संयम का किया आग्रह

RKTV NEWS/ आरा ( भोजपुर)21 सितंबर। बड़हरा विधानसभा क्षेत्र में आई भीषण बाढ़ और ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत होने और उसके निदान के लिए शुक्रवार को राजद के प्रदेश महासचिव मनोज सिंह ने बाढ़ क्षेत्र का दौरा करने के साथ ही बड़हरा प्रखंड मुख्यालय पर अनुमंडल पदाधिकारी ,अंचलाधिकारी से मिलकर कहा की पूरा बड़हरा विधानसभा बाढ़ की चपेट में है लेकिन राहत के नाम पर शून्य है जल्द से जल्द राहत पहुचाएं नहीं तो आंदोलन होगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि बड़हरा के प्रतिनिधि थके हारे नेता हो गए हैं सिर्फ एक दिन घूम कर वे अपने जिमवारी से नहीं भाग सकते सरकार उनकी ही है जिसका जनता को उनको जवाब देना होगा और नहीं तो आने वाला चुनाव में इसका अंजाम भुगतना पड़ेगा क्योंकि जनता सब देख रही है। मनोज सिंह ने पदाधिकारी से कहा की राज्य सरकार को रिपोर्ट भेजें की सरकार जल्द से जल्द बाढ़ क्षेत्र घोषित करें नहीं तो इसके लिए आंदोलन और घेराव होगा।सिर्फ घूम लेने से जनता का कष्ट दूर नहीं होगा बल्कि पदाधिकारी को धरातल पर काम कराना होगा।

Related posts

बागपत:कौशल विकास केन्द्र अग्रवाल मण्डी टटीरी का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर:प्रकाश सिंह भाजयुमो के प्रदेश सह क्षेत्रीय प्रभारी मनोनीत, नेताओं ने दी बधाई।

rktvnews

बागपत:खेलों का महाकुंभ बना युवा शक्ति का उत्सव, सांसद खेल महोत्सव 2025

rktvnews

अटल नवाचार मिशन और ला फाउंडेशन डसॉल्ट सिस्टम्स इंडिया की ओर से आयोजित ‘छात्र उद्यमशीलता कार्यक्रम- सीड द फ्यूचर एंटरप्रेन्योर्स’ के समापन समारोह में युवा नवप्रवर्तनकर्ताओं ने अपनी चमक बिखेरी।

rktvnews

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह 22 जून को बालाघाट में।

rktvnews

भोजपुर : बहोरनपुर ओपी व करनामेपुर ओपी को किया गया थाना में उत्क्रमित।

rktvnews

Leave a Comment