RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

राम नवमी शोभा यात्रा प्रचार रथ का शुभारंभ संत देवराहा बाबा ने झंडी दिखाकर किया।

कलियुग में राम नाम ही फलदायी-संत शिवनाथ देवराहा बाबा।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)22 मार्च। आज श्री राम नवमी शोभा यात्रा समिति के अध्यक्ष देवराहा श्री शिवनाथ दास जी महाराज के द्वारा प्रचार गाड़ी को हिन्दू नव वर्ष के शुभ अवसर पे भगवा झंडा दिखाकर महादेवा शिव मंदिर से प्रचार रथ को रवाना किया गया।
राम भक्तों को का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि सभी लोग प्रभु श्री राम की सेवा में लगे हैं, प्रभु श्रीराम सभी मनोकामना को पूर्ण करेंगे ।उन्होंने बताया कि कलयुग में जीवन सफल बनाने का सबसे महत्वपूर्ण मार्ग है प्रभु श्री राम का नाम लेना। जय श्रीराम का जय घोष करना।इसलिए हर समय सभी लोग राम का नाम लेते रहें।
रामनवमी शोभायात्रा समिति के स्टार प्रचारक सरोज पांडे के नेतृत्व में गांव-गांव प्रभु श्री राम की शोभायात्रा में सम्मिलित होने के लिए निमंत्रित किया जाएगा।महासचिव शंभू चौरसिया ने बताया की 30 मार्च की शोभा यात्रा ऐतिहासिक होगी।अनेक झांकियां होगी।उन्होंने कहा मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के आदर्शों पर ही समाज देश और विश्व की तमाम बुराइयों का नाश कर हिंदुत्व का पताका लहरा सकेंगे।
अन्य लोगों में उपाध्यक्ष सह ग्रामीण अध्यक्ष श्री सन्नी पांडे, झांकी प्रमुख संजय कनोडिया, व्यवस्था प्रमुख अजय गुप्ता, धर्मशाला प्रमुख मनीष कुमार, राजेंद्र सिंह, सह कोषाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष गोकुल सिंह जी, हरिओम सिंह जी, सचिव सुधीर सिंह, दीपक केशरी, नितिन राज पाठक, प्रकाश बजरंगी, श्री सैलेंद्र जी, मंत्री श्री मुन्ना जी, रथ सजावट प्रमुख विक्की जी, राहुल कुमार, बदल जलान, संतोष जी, हिमांशू कुमार केशरी, अजय श्रीवास्तव, राम गोपाल कुमार नंदलाल भगत, सह मीडिया प्रभारी युवराज सिंह और मीडिया प्रभारी उदया नंद जी,अमर, हिमांशु, गोपाल, सहित कई अन्य राम भक्त उपस्थित थे।

Related posts

राजकीय एनएमपीजी कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह!मुख्य अतिथि जिला कलक्टर रुक्मणि रियार ने किया ध्वजारोहण।

rktvnews

भोजपुर:बेटियों की शादी में संपन्न लोग मदद करे, अन्यथा धर्म परिवर्तन का खतरा: बीजेपी नेता अजय सिंह

rktvnews

राजस्थान:साइबर सिक्योरिटी में भी सर्वश्रेष्ठ बनेगा राजस्थान: आईटी मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़

rktvnews

पटना:गुरु तेग़बहादुर सिंह को समर्पित होगा साहित्य सम्मेलन का 44 वाँ महाधिवेशन।

rktvnews

जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने घोर लापरवाही संबंधी लंबित वादों के संबंध में कार्यशाला का किया आयोजन

rktvnews

भोपाल:मानव संग्रहालय में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत हुआ पौधारोपण।

rktvnews

Leave a Comment