RK TV News
खबरें
Breaking Newsन्यायिक

जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने घोर लापरवाही संबंधी लंबित वादों के संबंध में कार्यशाला का किया आयोजन

नवादा/बिहार 17 जुलाई।जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा पुरूषोत्तम मिश्र के मार्गदर्शन में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा मनीष द्विवेदी के निर्देश पर माननीय सर्वोच्च न्यायालय, नई दिल्ली के सिविल अपील नं0 9322/2022 के निर्देश के अनुपालन हेतु नवादा न्यायमंडल में लंबित एम0 वी0 वादों तथा उतावलापन और घोर लापरवाही से संबंधित लंबित वादों के संबंध में डीआरडीए के सभाकक्ष में दीप प्रज्वलित कर कार्यशाला का आयोजन किया गया । दिनांक 09.09.2023 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में आवश्यक विचार विमर्श हेतु एम0 वी0 क्लेम के वादों तथा थाने के थाना एस0एच0ओ0 के साथ बैठक किया गया। बैठक में उपस्थित विद्वान अधिवक्ताओं एवं थान के एस0एच0ओ0 को एम0 वी0 वादों तथा उतावलापन और घोर लापरवाही से संबंधित लंबित वादों के निष्पादन के संबंध में चर्चा की गयी।
इस मौके पर जिला परिवहन पदाधिकारी अनुराग कौशल वादी के अधिवक्तागण रामानुज शर्मा, रोहित सिन्हा, विनोद कुमार, मो0 बरकतउल्ला खान, सतीशचन्द्र सिन्हा, निरंजन कुमार सिंह,अमिताभ राजीव, रेखा कुमारी, चन्द्रशेखर सिंह, उपेन्द्र कुमार, कृष्ण्मुरारी शर्मा नवीन कुमार तथा नवादा जिले के सभी थाने के एस0एच0ओ0 आदि उपस्थित हुए।

Related posts

पूर्वी सिंहभूम:विमेंस यूनिवर्सिटी परिसर में पोलिंग पर्सनल ट्रेनिंग आयोजित।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने मॉस्को में ‘अज्ञात सैनिक की समाधि’ पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

औरंगाबाद का नाम बदलकर छत्रपति संभाजीनगर करने को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई को सहमत।

rktvnews

भारत के प्रधानमंत्री भूटान पहुंचे।

rktvnews

पथ के दोहरीकरण हेतु सिवान जिलाधिकारी को दिया आवेदन।

rktvnews

SEBI ने अडानी महाघोटाले के प्रमुख खिलाड़ियों की कर ली है पहचान: जयराम रमेश

rktvnews

Leave a Comment