RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

पटना:गुरु तेग़बहादुर सिंह को समर्पित होगा साहित्य सम्मेलन का 44 वाँ महाधिवेशन।

कार्य समिति की बैठक में हुआ निर्णय, तैयारी की हुई समीक्षा।

RKTV NEWS/पटना(बिहार )23 नवम्बर। आगामी 20-21दिसम्बर को आहूत बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन का दो दिवसीय 44 वाँ महाधिवेशन सिख-सम्प्रदाय के नवम गुरु ‘गुरु तेग़ बहादुर सिंह’ जी को समर्पित किया जाएगा। एक वैचारिक सत्र में गुरु तेग़बहादुर जी के साहित्य और उनके आध्यात्मिक व्यक्तित्व पर चर्चा होगी।
यह निर्णय रविवार को सम्मेलन-सभागार में संपन्न हुई सम्मेलन की कार्यसमिति की बैठक में लिया गया। समरणीय है कि यह वर्ष गुरु महाराज के शहीदी दिवस का 350 वाँ वर्ष है और पूरी दुनिया में इसे श्रद्धापूर्वक मनाया जा रहा है। सम्मेलन अध्यक्ष ने गुरु तेग़ बहादुर जी को एक महान आध्यात्मिक संत और बलिदानी माहात्मा ही नहीं अपितु एक सक्षम कवि और साहित्यकार भी बताया और कहा कि एक साहित्यिक संत को उनके बलिदान के 350 वर्ष पूरे करने के उपलक्ष्य में साहित्य सम्मेलन द्वारा मान देना सर्वथा उचित है।
बैठक में महाधिवेशन में आहूत होने वाले वैचारिक-सत्रों, सांस्कृतिक-प्रस्तुतियों और कवि-सम्मेलन के विषयों पर भी चर्चा हुई। साहित्यकारों के इस महाकुंभ में पाँच सौ प्रतिनिधियों के निबन्धन का लक्ष्य रखा गया है। विदुषी लेखिकाओं और विद्वान साहित्यकारों को नामित अलंकरणों से विभूषित किया जाएगा बाहर से आने वाले प्रतिनिधियों के आवासन, भोजन, स्थानीय परिवहन आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जा चुकी है। अलंकरण हेतु हैदराबाद से अंग-वस्त्रम आदि मंगाए जा रहे है।
डा सुलभ ने बताया है कि नामित अलंकरणों से विभूषित किए जाने वाले विद्वानों और विदुषियों के चयन हेतु, 30 नवम्बर तक प्रविष्टियाँ आमंत्रित की गयी हैं। सम्मेलन से संबद्ध ज़िला साहित्य सम्मेलनों से आग्रह किया गया है कि वे जीवन-वृत्त के साथ हिन्दी-सेवियों की अनुशंसाएँ तथा महाधिवेशन में भाग लेने वाले प्रतिनिधियों की सूची भी प्रेषित कर दें।
बैठक में सम्मेलन के वरीय उपाध्यक्ष और सुविख्यात साहित्यकार जियालाल आर्य, बिहार के पूर्व विशेष साचिव और साहित्यकार डा उपेंद्र नाथ पाण्डेय, डा शंकर प्रसाद, डा मधु वर्मा, सम्मेलन की प्रवक्ता और महिला आयोग, बिहार की अध्यक्ष श्रीमती अप्सरा, अर्थमंत्री कुमार अनुपम, पुस्तकालयमंत्री ईं अशोक कुमार, लोकभाषा मंत्री डा पुष्पा जमुआर, कलामंत्री डा पल्लवी विश्वास, प्रबंधमंत्री कृष्ण रंजन सिंह, कवि सिद्धेश्वर, डा सुमेधा पाठक, आराधना प्रसाद, डा मीना कुमारी परिहार, सागरिका राय, डा ऋचा वर्मा, डा अमरनाथ प्रसाद, पारिजात सौरभ, चंदा मिश्र, अम्बरीष कांत, नीरव समदर्शी, डा पंकज प्रियम, रौली कुमारी आदि सम्मेलन के अधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य और विशेष आमंत्रित उपस्थित थे।

Related posts

सरकार ने 41 प्रतिशत हस्तांतरण के वर्टिकल शेयर को बनाए रखने के लिए 16वें वित्त आयोग की संस्तुतियों को स्वीकार किया।

rktvnews

नारायण कवच का पाठ करने से घर में होता है मंगल : श्री जीयर स्वामी जी महाराज

rktvnews

चतरा:अवैध खनन, परिवहन व भंडारण के विरुद्ध खनन विभाग सख्त!लगातार देर रात तक चल रही है जांच व छापेमारी अभियान।

rktvnews

गोपालगंज:अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के बीच मतदाता जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए, नुक्कड़ नाटक का आयोजन।

rktvnews

नवादा: आगामी 9 दिसंबर के लोक अदालत को ले जिला विधिक सेवा प्राधिकार की बैठक।

rktvnews

सोनपुर प्रखंड के ग्राम पंचायत राज-जहांगीरपुर एवं सैदपुर में आयोजित हुआ जिला स्तरीय जनसंवाद कार्यक्रम।

rktvnews

Leave a Comment