RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

भोपाल के गणेश उत्सव में रंगारंग कवि सम्मेलन।

RKTV NEWS/भोपाल (मध्यप्रदेश)13 सितंबर। गुरुवार को भोपाल नगर के वरिष्ठ साहित्यकार गोकुल सोनी की अध्यक्षता में मीनाल रेजीडेंसी गणेश उत्सव पंडाल में सायंकालीन आरती के तुरंत बाद कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसका सफल सरस संचालन प्रबुद्ध साहित्यकार सुरेश पटवा के मार्गदर्शन में प्रसिद्ध संचालक घनश्याम मैथिल ने किया। सर्वप्रथम न्यू मीनाल सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष मदनगोपाल वर्मा और उपाध्यक्ष प्रीतम पाल ने आमंत्रित कवियों का पुष्पहार से स्वागत किया। डॉ जे सी श्रीवास्तव ने स्वागत उद्बोधन दिया।
कवि सम्मेलन का आरंभ सीमा हरि शर्मा की सरस्वती और गणेश वंदना से हुआ। उसके पश्चात बिहारी लाल सोनी अनुज, चन्दर सिंह पवार, विवेक रंजन श्रीवास्तव, मंजु पटवा, मनोज गुप्त, मंजु मनीषा, अभिषेक जैन, हरि वल्लभ शर्मा, विनोद कुमार जैन ने कविताएँ, गीत, ग़ज़ल सुनाकर उपस्थित जन समूह को भावविभोर कर दिया। सुरेश पटवा ने ‘वजन उठाती हैं औरतें’ और ‘कब निकलेगा आज़ादी का दिनमान’ सुनाकर खूब तालियाँ बटोरीं। अंतिम दौर में घनश्याम मैथिल ने चुटीली छणिंकाऐं सुनाकर खूब मनोरंजन किया।
गोकुल सोनी ने अध्यक्ष की आसंदी से कविताओं की समाज विकास में महत्ता पर प्रकाश डालते हुए हास्य व्यंग्य की रचनाएँ एवम गीत “रेत पर नाम लिखकर मिटाते हो क्यों, मन मूरत बड़ी है क्या मिट पाएगी” सुनाकर श्रोताओं से खूब तालियां बटोरी। अंत में समिति की ओर से डॉ जे सी श्रीवास्तव ने कवियों और उपस्थित साहित्य रसिकों का आभार प्रदर्शन किया।
कवि सम्मेलन के आयोजन में समिति सलाहकार चरणजीत सिंह सैनी, एस पी तिवारी, चन्द्रशेखर सोनी, महेश शर्मा, एम एल खत्री का विशिष्ट योगदान रहा।
सम्मेलन में देर रात तक बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Related posts

अब समय आ गया है कि अमेरिका का अधीनस्थ सहयोगी बनना बंद करे भारत।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने पूजा अर्चना कर किया झंडारोहण।

rktvnews

कनेक्टिविटी और समावेशिता पर केंद्रित आईटीयू केलिडोस्कोप-2024 का समापन।

rktvnews

13 मई 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

नई दिल्ली:नागर विमानन मंत्रालय ने संविधान दिवस मनाया।

rktvnews

भोजपुर: जिले में 23 से 25 सितंबर तक विशेष अभियान के तहत बनेंगे आयुष्मान कार्ड, डीएम ने मॉनिटरिंग के दिए निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment