RK TV News
खबरें
Breaking News

चित्तौड़गढ़:जिला कलक्टर ने औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान का किया अवलोकन,विद्यार्थियों से किया संवाद।

RKTV NEWS/चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)10 सितंबर। जिला कलक्टर आलोक रंजन ने मंगलवार को चित्तौड़गढ़ के गांधीनगर स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) का अवलोकन कर विद्यार्थियों से संवाद किया। उन्होंने आईटीआई में उपलब्ध विभिन्न ट्रेड, विद्यार्थियों की संख्या, फीस, एडमिशन प्रक्रिया, प्लेसमेंट आदि की जानकारी ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने संस्थान में चलने वाली गतिविधियों का जायजा लिया एवं प्रशिक्षणार्थियों से प्रशिक्षण की जानकारी ली तथा इनका मार्गदर्शन किया।
विद्यार्थियों से संवाद करते हुए जिला कलक्टर ने भविष्य को लेकर उनका मार्गदर्शन किया । उन्होंने ऊर्जा संरक्षण नियम, गतिज ऊर्जा, स्थितिज ऊर्जा, ओम का नियम, विद्युत, ऊष्मा आदि के बारे में समझाया। उन्होंने विद्यार्थियों को थ्योरी की बजाय प्रैक्टिकल पर ज्यादा ध्यान देने को कहा। इस दौरान प्राचार्य राजकुमार बागोरा, आदेश कुमार सोलंकी, अशोक कुमार रेगर, शाहीन बी पठान, नूतन गर्ग, शैलेन्द्र शर्मा, प्रदीप ब्यावट, हैमेन्द्र मोरवार, दीपक मौंड, आयुषि छीपा उपस्थित रहे।

Related posts

गढ़वा:उपायुक्त की अध्यक्षता में NFSA, JSFSS एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने नीति आयोग की 9वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

पटना : पति की लम्बी उम्र हेतु सुहागन महिलाओं ने किया हरतालिका तीज व्रत! निर्जला उपवास के बाद आज किया पारण।

rktvnews

सीबीएसई दसवीं की परीक्षा में एसटीएसभी इंटरनेशनल स्कूल का प्रदर्शन सराहनीय।

rktvnews

बिहार: भोजपुर:भयमुक्त और भ्रष्टाचार मुक्त बिहार राजग की देन: मंगल पांडे

rktvnews

तेरे आने से तेरी याद आती है, तेरे जाने से तेरी याद जाती है……

rktvnews

Leave a Comment