RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:नगर रामलीला समिति के ट्रस्टी एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने की बैठक।

रामलीला मैदान में अयोध्या नगरी के संत करेंगे राम कथा।

रामलीला व अन्य कार्यक्रम के लिए बाजार में नहीं भेजी जाएगी रसीद।

नगर रामलीला समिति ट्रस्ट के बैंक अकाउंट नंबर एवं क्यू आर कोड किया जाएगा सार्वजनिक।

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर)09 सितंबर।नगर रामलीला समिति ट्रस्ट की बैठक सोमवार की शाम स्थानीय संभावना स्कूल के जुबली हॉल में हुई, जिसकी अध्यक्षता नगर रामलीला समिति ट्रस्ट की अध्यक्ष डॉ. अर्चना सिंह ने की। बैठक में शारदीय नवरात्र के अवसर पर 18 दिवसीय रामलीला व विजयदशमी के दिन रावण वध की तैयारी समेत विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। अध्यक्ष डॉ. अर्चना सिंह ने कहा कि नगर रामलीला समिति के ट्रस्टियों ने यह तय किया है कि इस बार रामलीला और सभी तरह के कार्यक्रम के लिए किसी तरह की रसीद बाजार में नहीं भेजी जाएगी। समिति के ट्रस्टी, कार्यकारिणी सदस्य अपनी ओर से सहयोग राशि एकत्रित कर कार्यक्रम को संपन्न करेंगे। विश्वकर्मा पूजा के बाद पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य एवं कार्यकर्ताओं के लिए नगर रामलीला समिति ट्रस्ट का बैंक अकाउंट नंबर एवं क्यू आर कोड सार्वजनिक किया जाएगा, जिस पर लोग डिजिटल ट्रांजक्शन के माध्यम से सहयोग करेंगे। इससे पैसे के लेने-देन में पुरी पारदर्शिता बनी रहेगी। सचिव विष्णु शंकर ने कहा कि 18 दिवसीय रामलीला के दौरान रामलीला मैदान में ही राम कथा का आयोजन किया जाएगा। अयोध्या नगरी के प्रख्यात संत द्वारा संध्या 4 बजे से 6 तक राम कथा का वाचन किया जाएगा। इसको लेकर तैयारी जोर- जोर से चल रही है। नवरात्र के मौके पर नगरवासियों को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के कथा से बहुत कुछ जानने और जीवन में आत्मसात करने का अवसर प्राप्त होगा। नगर रामलीला समिति ट्रस्ट के उपाध्यक्ष सह रामनवमी शोभा यात्रा समिति के महासचिव शंभू चौरसिया ने रामलीला मैदान में भगवान राम, माता सीता व वीर हनुमान का फोटो युक्त लगाए गए होर्डिंग को असमाजिक तत्वों द्वारा फाडने की निंदा की। उन्होंने कहा कि भगवान राम व माता सीता की फोटो युक्त होर्डिंग फाड़ने एवं बांस- बल्लो को तोडने से सनातन धर्मावलंबियों की भावना आहत हुई है। कई लोगो ने इस घृणित कार्य की निन्दा की है। बैठक में ट्रस्टी उपस्थित रहें।

Related posts

रक्षा मंत्री और शिक्षा मंत्री ने वीर गाथा 4.0 के सुपर-100 विजेताओं को सम्मानित किया।

rktvnews

अपराध रोकने में जिला प्रशासन और बिहार सरकार नाकाम:अमित कुमार गुप्ता उर्फ बंटी

rktvnews

विश्व स्वास्थ्य संगठन और आयुष मंत्रालय ने नई दिल्ली में आयुष प्रणालियों को वैश्विक स्वास्थ्य हस्तक्षेप मानकों में एकीकृत करने के लिए महत्वपूर्ण तकनीकी बैठक आयोजित की।

rktvnews

नारनौल:सभी मतदान केंद्रों पर होंगी सुविधाएं अपार,प्रजातंत्र के उत्सव पर अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें नागरिक : उपायुक्त मोनिका गुप्ता

rktvnews

नारनौल:राजनीतिक दलों की मौजूदगी में ईवीएम व वीवीपीएटी की दूसरी रेंडमाइजेशन प्रकिया पूरी।

rktvnews

मध्यप्रदेश;विधानसभा निर्वाचन 2018 में सी-विजिल एप से 3990 आईं शिकायतें, 2023 में अब तक 11 हजार से अधिक शिकायतों का हुआ निराकरण।

rktvnews

Leave a Comment