RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:इंकलाबी नौजवान सभा (RYA) का जिला कमेटी की बैठक आयोजित।

देश भर में विभिन्न विभागों में खाली पड़े सरकारी पदों को जल्द से जल्द भरा जाए : शिवप्रकाश रंजन

टेलीकॉम कंपनियों के बढ़ते रिचार्ज दर और बिजली कटौती सहित स्मार्ट मिटर के खिलाफ जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा: निरंजन केशरी

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)09 सितंबर।आज भाकपा माले जिला कार्यालय स्थित सभागार में इंकलाबी नौजवान सभा का जिला कमेटी की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिले के विभिन्न प्रखंडों से दर्जनों सदस्य और नौजवान उपस्थित हुए।
बैठक में संगठन विस्तार,ज्यादा से ज्यादा नौजवानों को संगठन से जोड़ने,नौजवानों के हक अधिकार और रोजगार के लिए आंदोलन को आगे बढ़ाने,12 सितंबर को फर्जी और बेहतशा बढ़ती बिजली बिल के खिलाफ जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन,टेलीकॉम कंपनियों द्वारा रिचार्ज के दामों में मनमानी तरीके से बढ़ोतरी के खिलाफ 18 सितंबर को विरोध प्रदर्शन,28 सितंबर को शहीदे आजम भगत सिंह की जयंती पर नौजवानों का पैदल मार्च,पंचायत,प्रखंड और जिला सम्मेलन की तैयारी और पार्टी द्वारा चलाए जा रहे ‘हक दो, वादा निभाओ’ अभियान को गति देने और सफल कराने सहित देश भर में चल रहे नौजवानों के समस्या पर बातचीत हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए अगियाँव विधायक शिव प्रकाश रंजन ने कहा की देश भर में नौजवानों की हालत बद से बदतर है,काफी पढ़ाई लिखाई करने के बावजूद भी रोजगार नहीं मिल पा रहा है
देश में नौजवान विरोधी भाजपा और मोदी की सरकार तानाशाही चला रही है देश के नौजवानों को सस्ता मजदूर बना कर अपने कार्पोरेट घरानों को फायदा पहुंचाने के लिए किसी भी हद तक जाने के लिए उतारू है
साथ ही पढ़े लिखे नौजवानों को धार्मिक उन्मादो में उलझाकर साम्प्रदायिक और दंगाई बना देना चाहती है।
बैठक में शामिल इंकलाबी नौजवान सभा के प्रदेश सचिव सह अगियांव विधायक शिवप्रकाश रंजन जी, भोजपुर जिला अध्यक्ष निरंजन केशरी, सहसचिव विशाल कुमार, अखिलेश गुप्ता, धीरेंद्र आर्यन, हरिनारायण,राजेश गुप्ता, संजय साजन, दिलीप कुमार, कन्हैया कुमार, रब नवाज खान,अप्पू यादव,धर्मेंद्र कुमार, नीतीश कुमार,रंजन पासवान,रितेश पासवान,धर्मेंद्र गुप्ता, राहुल गुप्ता, रवि रंजन सिंह,मनोज राम,मनमोहन कुमार सहित दर्जनों नेता उपस्थित थे।

Related posts

दरवाजे पर खड़ी मोटरसाइकिल की हुई चोरी।

rktvnews

केन्द्रीय कपड़ा मंत्री ने जर्मनी के फ्रैंकफर्ट में हेमटेक्स्टिल 2025 में भारतीय मंडप का उद्घाटन किया।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज राजस्थान के जोधपुर में ‘श्री पारसमल बोहरा नेत्रहीन महाविद्यालय’ के भवन और विधार्थियों के लिए छात्रावास का शिलान्यास किया।

rktvnews

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय स्थित आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम से प्रदेश में हो रही अतिवृष्टि की जानकारी ली।

rktvnews

16वीं कृषि विज्ञान कांग्रेस संपन्न।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग :07 सितंबर 24

rktvnews

Leave a Comment