RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

पूर्णिया:PK का ऑपरेशन सिंदूर पर बड़ा बयान, बोले – सेना की कार्रवाई उचित है, हम लोग उनको सलाम करते हैं, पूरा देश उनके साथ है और सेना व विशेषज्ञों को अपना काम करने दीजिए।

RKTV NEWS/पूर्णिया(बिहार )07 मई।जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर उद्घोष यात्रा के तहत आज पूर्णिया और कटिहार जिले के एक दिवसीय दौरे पर हैं। पूर्णिया में प्रेस वार्ता के दौरान प्रशांत किशोर ने भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पूरा देश और जन सुराज परिवार सेना की कार्रवाई का समर्थन करता है। आतंकवाद के खिलाफ सेना जो भी कार्रवाई करती है वो पूरी तरह उचित है। लेकिन इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। आतंकवाद के खिलाफ सेना और विशेषज्ञों को अपना काम करने देना चाहिए। यह एक गंभीर मुद्दा है जिसमें देश के नागरिकों और जवानों की जान दांव पर लगी है, इसलिए मीडिया और बाकी सभी को धैर्य रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार को अब आतंकवाद के खिलाफ मुकम्मल कार्रवाई करनी चाहिए ताकि ये दोबारा न पनप सके। इसके साथ ही जन सुराज परिवार प्रार्थना करता है कि किसी भी भारतीय नागरिक और जवान को किसी भी तरह का नुकसान न पहुंचे।

Related posts

वासकी जमीन और आवास की गारंटी के लिए कानून बनाओ!आरा मे जमीन दो,आवास दो नही तो होगा आंदोलन: क्यामुद्दीन अंसारी

rktvnews

आरा में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित!अप्रत्यासित संख्या में हुआ सुलहनीय वादों का निपटारा।

rktvnews

04अप्रैल 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया बिहार सरस मेला का भ्रमण।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पवन सिंह के खिलाफ बोलने का रास्ता साफ,पवन सिंह को भाजपा ने किया निष्कासित।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 17 अक्टूबर 25

rktvnews

Leave a Comment