RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

बक्सर: डीएम और एसपी की उपस्तिथि में मतदान दिवस पर कार्यक्रम आयोजित।

बक्सर/बिहार 25 जनवरी।आज 25 जनवरी को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक बक्सर मनीष कुमार की उपस्थिति में 14वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2024 कार्यक्रम में समाहरणालय परिसर अवस्थित सभाकक्ष में द्वीप प्रज्जवलित कर भाग लिया गया।
14वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2024 का “मुख्य थीम वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम” पर आधारित था। इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त महोदय नई दिल्ली का वीडियों संदेश प्रसारित किया गया। साथ ही जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी बक्सर के द्वारा शपथ दिलाया गया एवं निर्वाचन के महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी बक्सर के द्वारा सभाकक्ष में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को शपथ दिलाया गया यथा “हम भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे”।
अर्हता तिथि 01.01.2024 के आधार पर निर्वाचक सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2024 के दौरान दिनांक 27.10.2023 को प्रारूप प्रकाशित निर्वाचक सूची में कुल मतदाताओं की संख्या 1285717 था। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2024 के क्रम में कुल 49961 नया नाम पंजीकृत किया गया। जिसमें से महिला निर्वाचक 27824 एवं 18-19 आयु वर्ग के निर्वाचकों की संख्या 14825 है। इस दौरान 16295 नामों का विलोपन किया गया। इस प्रकार 1.27% का विलोपन हुआ। H2H सर्वे के दौरान भी लगभग 2.5% निर्वाचकों को विलोपन किया गया था। साथ ही 27265 नामों का संशोधन भी किया गया। इस प्रकार जिला अंतर्गत कुल 33666 निर्वाचकों की संख्या में शुद्ध रूप से वृद्वि हुई। इस प्रकार 2.61% की वृद्वि हुई। साथ ही प्रारूप प्रकाशित निर्वाचक सूची में लिंगानुपात 900 था, जो अब बढकर 911 हो गया है।
प्रारूप प्रकाशित निर्वाचक सूची में निर्वाचक जनसंख्यानुपात 58% था, जो अब बढकर 59.6% हो गया है। इसी प्रकार प्रारूप प्रकाशित निर्वाचक सूची में 18 से 19 आयु वर्ग के युवा मतदाताओं की संख्या 1698 था, कुल निर्वाचकों का 0.12% था, जो अब बढकर 17121 हो गया, जो कुल निर्वाचकों का 1.30% है। युवाओं को मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए एक साल में चार मौका मिल रहा है। भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा 01 जनवरी, 01 अप्रैल, 01 जुलाई एवं 01 अक्टूबर को भी अर्हता तिथि घोषित है। साथ ही वर्ष 2023-24 में इस जिला में कुल 54968 PVC ईपिक कार्ड स्पीड पोस्ट के माध्यम से सभी संबंधित निर्वाचकों को उपलब्ध कराया गया है।
14वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2024 के अवसर पर निर्वाचन संदर्भित कार्यों में उत्कृष्ट कार्य संपादित किये जाने वाले निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी/सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी यथा 199-ब्रह्मपुर शहजाद अहमद भूमि सुधार उप समाहर्ता डुमराँव, 200-बक्सर धीरेन्द्र कुमार मिश्रा अनुमण्डल पदाधिकारी बक्सर, 201-डुमराँव कुमार पंकज अनुमण्डल पदाधिकारी डुमराँव एवं 202-राजपुर (अ0जा0) सुधीर कुमार भूमि सुधार उप समाहर्ता बक्सर, 199-ब्रह्मपुर स्मृति सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह प्रखण्ड विकास पदाधिकारी चक्की, 200-बक्सर अशोक कुमार सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह प्रखण्ड विकास पदाधिकारी चौसा, 201-डुमराँव संदीप कुमार पाण्डेय सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह प्रखण्ड विकास पदाधिकारी डुमराँव एवं 202-राजपुर (अ0जा0) सिद्धार्थ कुमार सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह प्रखण्ड विकास पदाधिकारी राजपुर एवं प्रमोद कुमार सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह प्रखण्ड विकास पदाधिकारी इटाढी को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
14वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2024 के अवसर पर जिला पदाधिकारी के द्वारा 18-19 वर्ष फर्स्ट टाइम वोटर अंकित कुमार वर्मा पिता अवध कुमार वर्मा एवं अमृता कुमारी वर्मा पिता अवध कुमार वर्मा को ईपिक देकर सम्मानित किया गया। एम0वी0 कॉलेज बक्सर में चुनावी सक्षारता से संबंधित पूछे गये प्रश्नों के सही उतर देने वाले युवा मतदाता अरविन्द कुमार यादव एवं अमित कुमार सिंह को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
अर्हता तिथि 01.01.2024 के आधार पर फोटो निर्वाचक सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण दौरान नव पंजीकृत युवा मतदाता सपना कुमारी, श्रुती उपाध्याय, अंजली मार्या किशु एवं श्रुती कुमारी को बैंच देकर सम्मानित किया गया।
14वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2024 के अवसर पर निर्वाचन संदर्भित कार्यों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले डाटा इन्ट्री ऑपेरटर यथा मनीष कुमार पाण्डेय जिला निर्वाचन शाखा बक्सर, अजमुद्दिन भूमि सुधार उप समाहर्ता कार्यालय डुमराँव, अविनाश कुमार श्रीवास्तव अनुमण्डल कार्यालय बक्सर, नसीमा खातुन अनुमण्डल कार्यालय डुमराँव एवं पुनीत राज पुष्कर भूमि सुधार उप समाहर्ता कार्यालय बक्सर को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। साथ ही विभिन्न विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदान स्तरीय पदाधिकारी को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक बक्सर, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय बक्सर, अपर समाहर्ता बक्सर, अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बक्सर, अनुमण्डल पदाधिकारी बक्सर/डुमराँव, भूमि सुधार उप समाहर्ता बक्सर/डुमराँव, उप निर्वाचन पदाधिकारी बक्सर, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी बक्सर, अवर निर्वाचन पदाधिकारीय बक्सर, जिला स्तरीय पदाधिकारी, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी इटाढी, राजपुर, डुमराँव, चक्की, चौसा एवं विभिन्न कार्यालयों के कर्मीगण उपस्थित थे।

Related posts

देशी पशुधन किसानों की समृद्धि की कुंजी: शिवराज सिंह चौहान

rktvnews

गढ़वा:समाहरणालय सभागार में शिक्षा विभाग के कार्यों की व्यापक समीक्षा।

rktvnews

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुजरात में लखपति दीदियों से संवाद किया

rktvnews

नारनौल:सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने आवश्यक सेवाओं से जुड़े विभागों के अधिकारियों की ली बैठक।

rktvnews

मध्यप्रदेश:प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में वन क्षेत्र विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

भोजपुर : महुआ शराब के साथ एक गिरफ्तार, गया जेल।

rktvnews

Leave a Comment