RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

बक्सर सांसद को थाना प्रभारी ने दी धमकी,कहा आप जैसे सांसदों को रखता हूं जेब में।

बक्सर सांसद सुधाकर सिंह (फाईल फोटो)

RKTV NEWS/पटना(बिहार) 08 सितंबर। बक्सर सांसद सुधाकर सिंह ने आज कैमूर जिले के रामगढ़ थाना प्रभारी के खिलाफ उन्हे धमकी देने को लेकर पुलिस अधीक्षक को एक आवेदन देते हुए उनपर कार्रवाई की मांग की है।
सांसद ने पुलिस अधीक्षक को दिए गए आवेदन में लिखा है की रामगढ़ प्रखण्ड अन्तर्गत ग्राम-नरहन और लबेदहों के किसानों द्वारा हमे सूचना मिला, कि रामगढ़ थाना प्रभारी द्वारा रात के 12 बजे किसानों के घर पर जा कर धमकी दिया गया। इसके अलावा पूर्व में मेरे द्वारा एक रामगढ़ थाना में धमकी का शिकायत दर्ज कराया गया था। जिसका पत्रांक-Sep-24/53 एवं दिनांक-02.09.2024 था।

सांसद द्वारा दिए गए आवेदन

जिसमें अपराधियों द्वारा रंगदारी मांगी गई थी तथा जान से मारने की धमकी दी गई थी। जिसके संबंध में जब मैं फोन पर थाना प्रभारी से बात किया तो थाना प्रभारी ने मुझे यह बोला कि आप जैसे सांसद, विधायक को मैं अपने जेब में रखता हूँ और कहा गया कि आप जहाँ मर्जी शिकायत दर्ज करा लीजिए मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता है।
सांसद ने उक्त आवेदन के माध्यम से पुलिस अधीक्षक से इस विषय को अति गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी पर जॉच कराकर त्वरित कार्यवाई करनें की बात लिखी है।

Related posts

भोपाल:कृषक कल्याण वर्ष में कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने और कृषक कल्याण की योजनाओं को धरातल पर उतारने का करें कार्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

पटना : परंपरागत रूप से हर्षोल्लास के साथ ईद संपन्न।

rktvnews

भारत पेट्रोलियम के अनुसंधान एवं विकास (आरएंडडी) डिवीजन ने अग्रणी नवाचारों और कंपनी के स्थिरता एजेंडे का अनावरण किया

rktvnews

बक्सर: 30 अक्टूबर को एक दिवसीय रोजगार शिविर का आयोजन।

rktvnews

सरस फूड फेस्टिवल अब दिल्ली शहरी जीवन में एक मूल्यवर्धक बन गया है- ग्रामीण विकास मंत्रालय सचिव शैलेश कुमार सिंह

rktvnews

सुदामा प्रसाद ने आरा में किया जनसंपर्क।

rktvnews

Leave a Comment