RK TV News
खबरें
Breaking Newsरोजगार

बक्सर: 30 अक्टूबर को एक दिवसीय रोजगार शिविर का आयोजन।

बक्सर/बिहार 28 अक्टूबर।जिला नियोजन पदाधिकारी बक्सर से प्राप्त सूचनानुसार बिहार सरकार, श्रम संसाधन विभाग, जिला नियोजनालय बक्सर के तत्वाधान में 30 अक्टूबर 2023 को संयुक्त श्रम भवन बक्सर जो औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बक्सर के परिसर में अवस्थित है, में एक दिवसीय रोजगार शिविर का आयोजन किया जायेगा। रोजगार शिविर में दिनांक 30.10.2023 को ICICI PRUDENTIAL LIFE INSURANCE PVT. LTD के द्वारा भाग लिया जायेगा। जिसकी उम्र सीमा का निर्धारण 21-37 वर्ष किया गया है। नियोक्ता द्वारा ग्रेजूएट, पोस्ट ग्रेजूएट एवं एम0बी0ए0 योग्यताधारी युवक की यूनिट मैनेजर के पद पर नियुक्ति की जायेगी। नियोक्ता के द्वारा कुल 25 पदों की रिक्तियाँ दर्शाई गई है। नियोक्ता के द्वारा वेतन 2.5 लाख से 3.5 लाख रूपया सलाना दर्शाया गया है। कार्य स्थल बक्सर है।
HAIER APPLIANCES INDIA PVT. LTD के द्वारा भाग लिया जायेगा। जिसकी उम्र सीमा का निर्धारण 18-30 वर्ष किया गया है। नियोक्ता द्वारा आई0टी0आई0, डिप्लोमा योग्यताधारी युवक की ASSEMBLY TRAINEE के पद पर नियुक्ति की जायेगी। नियोक्ता के द्वारा कुल 25 पदों की रिक्तियाँ दर्शाई गई है। नियोक्ता के द्वारा वेतन 15500 महीना दर्शाया गया है। कार्य स्थल पूणे है।
जिला नियोजन पदाधिकारी बक्सर से इच्छुक आवेदकों से अपील किया है कि वे दिनांक 30.10.2023 को जिला नियोजनालय बक्सर में सुबह 10:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्रों जैसे आधार कार्ड, बायोडाटा, मैट्रिक एवं इंटर के प्रमाण पत्रों के साथ जिला नियोजनालय बक्सर में आकर अवसर का लाभ उठा सकते है। कार्य स्थल पर ही एन0सी0एस0 पर निःशुल्क निबंधन किया जायेगा।

Related posts

केवीआईसी चेयरमैन ने अरुणाचल प्रदेश तथा असम में चल रही खादी और ग्रामोद्योग विकास योजना से संबंधित गतिविधियों की समीक्षा की

rktvnews

केंद्र एपीडा द्वारा बासमती चावल के लिए पंजीकरण-सह-आवंटन प्रमाणपत्र (आरसीएसी) जारी करने के लिए फ्री ऑन बोर्ड (एफओबी) मूल्य की समीक्षा पर विचाराधीन।

rktvnews

यह देश किसानों का देश है, हमारे किसान देश की शान: अर्जुन मुंडा

rktvnews

रोहतास: जिलाधिकारी ने दो दिवसीय स्टार्टअप कार्यशाला के समापन सत्र को किया सम्बोधित।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने ओलंपिक में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर मनु भाकर को बधाई दी।

rktvnews

रायपुर : स्वतंत्रता दिवस पर नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ के जशपुुर जिले की ए.एन.एम. व मितानिन सम्मानित।

rktvnews

Leave a Comment