RK TV News
खबरें
Breaking News

वैशाली: ग्रामीण विकास मंत्री ने जिले की ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक ली।

RKTV NEWS/वैशाली (बिहार)05 सितंबर।ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने ग्रामीण विकास विभाग की सभी महत्वपूर्ण योजनाओं में पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व सुनिश्चित करने को कहा है।
वे बुधवार को समाहरणालय सभागार में जिले की ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक में पदाधिकारियों को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि बिहार सरकार की योजनाओं का लाभ जन जन तक पहुंचाने की आवश्यकता है। जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी एवं जीविका के पदाधिकारी को मंत्री ने निर्देशित किया कि मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान, जीविका, जल जीवन हरियाली अभियान सहित अन्य सभी लोक कल्याणकारी योजनाओं के बारे में आम जनता को जागरूक करें।
उन्होंने निर्देश दिया कि सभी प्रखंडों में बच्चों के खेलकूद के लिए पांच-पांच खेल क्लब बनाएं। साथ ही हरेक प्रखंड में एक-एक जीविका भवन भी बनाया जाए।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त शम्स जावेद अंसारी ने मंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि माननीय मंत्री के मार्गदर्शन में जिला में ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं को एक समय सीमा में पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं के क्रियान्वयन के प्रति जिले के पदाधिकारी प्रतिबद्ध हैं। जिला स्तर से प्रतिदिन समीक्षा हो रही है। लक्ष्य के अनुरूप उपलब्धि प्राप्त करने के लिए सभी क्रियाशील हैं।
समीक्षा बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान, मनरेगा, जल जीवन हरियाली अभियान एवं जीविका सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा की गई। पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से योजना वार और बिंदुवार प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया।
मंत्री द्वारा सभी योजनाओं की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा गया कि अधिकारी शत प्रतिशत लक्ष्य को हासिल करें। बैठक में वैशाली के माननीय विधायक सिद्धार्थ पटेल भी मौजूद थे।
समीक्षा बैठक में उप विकास आयुक्त शम्स जावेद अंसारी के साथ जिला जन संपर्क पदाधिकारी, निदेशक, डीआरडीए, डीपीएम जीविका सहित सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी और सभी विभागीय पदाधिकारी मौजूद थे।

Related posts

उमरिया:खुशियों की दास्तां :प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना से कान्हा पटेल को मिली 25 हजार की प्रोत्साहन राशि।

rktvnews

नारनौल:सीएल पब्लिक स्कूल में बच्चोें को कृमि नाशक गोली खिलाकर किया कार्यक्रम का शुभारंभ।

rktvnews

बक्सर:29 फरवरी को जयप्रभा मेदांता सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल पटना के द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का होगा आयोजन।

rktvnews

भोजपुर का लाल,टनल का शेर शबाह अहमद को आरा आने पर रेड क्रॉस सोसाइटी ने किया सम्मानित।

rktvnews

भोजपुर:दमन की नीति से बाज आए जिला प्रशासन,गरीबों का उजड़ा आशियां तो होगा आंदोलन : रघुपति यादव

rktvnews

भारतीय सेना की टुकड़ी मिस्र में आयोजित होने वाले ब्राइट स्टार-23 अभ्यास के लिए रवाना हुई।

rktvnews

Leave a Comment