RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

आदर्श शिक्षक: धर्मदेव सिंह

धर्मदेव सिंह

आदर्श शिक्षक

चरित्र जिसका हो दुग्ध सम
वचन जिसका हो गुड़ सम
वसन जिसका हो संन्यासी सम
वही होता आदर्श शिक्षक।

बच्चों से जो करता प्यार
रखता इनसे जो सम भाव
करता साझा इनसे जो हर बात
करता इनका जो नित अध्ययन
मिटाता इनकी जो कठिनाई हर
करता नहीं जो इनका आर्थिक शोषण
वही होता आदर्श शिक्षक।

जिसके कर में दिखती पुस्तक
जो देता शिक्षा कर परिश्रम
जो रखता समय का ध्यान
जिसमें न रहता तनिक दर्प
जो करता नहीं सियासत कथन
वही होता आदर्श शिक्षक।

जो करता समाज चिंतन
जो करता राष्ट्र चिंतन
जो समझता जन जन की पीर
जो चलता सदा सत्य पथ धर
जो जीता सदा सादगी जीवन
वही होता आदर्श शिक्षक।

सच कहता हूँ
एक आदर्श शिक्षक पर ही
किसी राष्ट्र समाज का
निर्भर रहता विकास ।

Related posts

नवादा: डीएम ने समाहरणालय स्थित विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया।

rktvnews

भोजपुर: कांग्रेस जिला कार्यालय में बिंदेश्वरी दुबे की जयंती पर श्रद्धांजलि समारोह आयोजित।

rktvnews

काशी तमिल संगमम् 4.0 के 12वें दिन हनुमान घाट पर महिलाओं के समूह ने किया गंगा स्नान, सुब्रमण्यम भारती के घर पहुंचकर जाना इतिहास।

rktvnews

भोजपुर:मनुष्य को मन, वचन और कर्म से शुद्ध रहते हुए शिवोपासना के मार्ग पर चलना चाहिए :आचार्य भारतभूषण

rktvnews

समस्तीपुर:अग्निवीर में बहाली के लिए दलसिंहसराय बीएसडीसी के छात्रों का मार्गदर्शन।

rktvnews

सीबीएसई परिणाम 2023-24 में केन्द्रीय विद्यालय संगठन का उत्कृष्ट प्रदर्शन।

rktvnews

Leave a Comment