RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित,जाप नेता रघुपति यादव ने किया उद्धघाटन।

ग्रामीण क्षेत्रों में खेल को बढ़ावा देने के लिये सरकार को गंभीरता पूर्वक सोचना होगा- रघुपति यादव।

RKTV NEWS/अनिल सिंह,19 मार्च।बड़हरा विधानसभा क्षेत्र के बभनगांवा कप क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन खेल मैदान बभनगांवा में किया गया जिसमें आठ टीमो ने भाग लिया। इस मैच में जन अधिकार पार्टी के नेता प्रदेश अध्यक्ष संस्कृति सह बड़हरा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक प्रत्याशी रघुपति यादव मुख्य अतिथि के रुप में शामिल रहे और मैच का उद्घाटन फीता काटकर किया। साथ में मुख्य अतिथि के रूप में बभनगांवा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मुन्ना यादव , मनीष उपाध्याय, पंचायत समिति अनिल यादव , सरपंच दिनेश राम शामिल रहे। मुख्य अतिथि रघुपति यादव ने अपने संबोधन में कहा कि गांव गवई में खेल को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार को गंभीरता पूर्वक सोचना चाहिए और खिलाड़ियों के लिए मैदान की व्यवस्था करवानी चाहिए।बभंनगावा खेल मैदान आज भी अधूरा पड़ा हुआ है। बहुत सारे जनप्रतिनिधि आए वादा किये और जीत कर चले गए लेकिन जीत के जाने के बाद फिर इस मैदान को कभी नहीं देखे और न ही इसके बारे में कभी सोचे।मुख्य अतिथि रघुपति यादव ने इस मौके पर भोजपुर जिला अधिकारी और सरकार से मांग करते हुए कहा कि हर पंचायत में खेल मैदान का निर्माण कराया जाए ताकि खेलकूद कर अपने गांव समाज जिला का नाम राष्ट्रीय पटल तक पहुंच सकें। ऐसे आयोजनों से भाईचारा एकता प्रेम एक दूसरे के प्रति बना रहता है खेलकूद से शरीर में ऊर्जा का संचार होता है।उन्होंने आयोजक समिति को धन्यवाद और बधाई देते हुए कहा की ऐसे खेल का आयोजन करके खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हैं।आयोजक में मुख्य रूप से राकेश यादव उर्फ भुवर यादव, एंकर रोहित पाठक जी, अभय यादव, सोनू यादव,मंटू यादव,रविंद्र उपाध्या, तीर्थ नाथ उपाध्याय, तारकेश्वर पासवान, संतोष ठाकुर मौजूद रहे। 6/6 ओवर का फाइनल मैच फरहदा बनाम तेतरिया के बीच खेला गया जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुये फरहदा ने 50 रनों का लक्ष्य तेतरिया को दिया जिसके जवाब में तेतरिया ने 4 ओवर में ही मे 51 रन बना कप पर कब्जा जमाया मैच 6,6 उभर का हुआ।

Related posts

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।

rktvnews

18 जून 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

बिहार: पटना;जन सुराज ने घोषित किया तरारी विधानसभा सीट से उप-चुनाव के लिए उम्मीदवार, सेवानिवृत सैन्य अधिकारी श्री कृष्ण सिंह लड़ेंगे चुनाव।

rktvnews

चतरा:ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन सेंटर एवं मोबाईल डेमोंस्ट्रेशन वैन से संबंधित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न।

rktvnews

भोजपुर:विहंगम योग संस्थान का सप्ताहिक सत्संग संगोष्ठी आयोजित।

rktvnews

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी “विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग” संवाद कार्यक्रम में हुए शामिल।

rktvnews

Leave a Comment