RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:बाबा गणिनाथ जी महाराज की जयंती में सांसद सहित कई गणमान्य हुए शामिल।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)01 सितंबर। शनिवार को अखिल भारतीय मद्धेशिया कानू सभा के तत्वावधान में संत शिरोमणि बाबा गणिनाथ जी महाराज की जयंती समारोह का आयोजन हरखेन धर्मशाला बड़ी चौक में किया गया। जिसमें सैकड़ों लोगों की उपस्थिति रही बहुत ही धूमधाम के साथ मनाई गई। समारोह में सर्वप्रथम आरा व बक्सर के एमएलसी राधा चरण साह द्वारा झंडा तोलन कर शुरुआत की गई ।उसके उपरांत संगठन के प्रदेश महासचिव रुपेश कुमार और अन्य कई गणमान्य लोग भक्तिभाव से बाबा का पूजा अर्चना की गई। पूजा अर्चना में युवा समाजसेवी कन्हैया प्रसाद प्रमुख रूप से सपरिवार उपस्थित रहे ।इसके बाद सांसद सुदामा प्रसाद ,आरा नगर निगम मेयर इंदु देवी और पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष हकीम प्रसाद, प्रदेश महामंत्री रूपेश कुमार एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया ।सभी अतिथियों का संगठन द्वारा अंग वस्त्र और संगठन का प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम में आए हुए स्काउट एंड गाइड के सभी सदस्यों को आरा शहर के विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह द्वारा सम्मानित किया गया। मंच का संचालन महामंत्री रूपेश कुमार ने किया । कार्यक्रम में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था इसमें सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता पेंटिंग प्रतियोगिता भाषण प्रतियोगिता शतरंज प्रतियोगिता गायन प्रतियोगिता डांस प्रतियोगिता मेहंदी प्रतियोगिता और साइंस एग्जीबिशन कंपटीशन आदि रहा।इसके साथ-साथ वर्ष 2024 में जो मेधावी छात्र मैट्रिक और इंटर की परीक्षा में प्रथम श्रेणी से उतरते हुए उन सबको कार्यक्रम में संगठन द्वारा पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में कन्हैया प्रसाद प्रभु नाथ प्रसाद उमाशंकर दिलीप जी अधिवक्ता ,सुनील कुमार ,राजेश कुमार प्रसाद उमेश प्रसाद कृष्ण प्रसाद परमेश्वर प्रसाद युवा अध्यक्ष सुमन कुमार युवा महामंत्री रंजीत कुमार सुमित कुमार आदित्य कुमार ,पवन कुमार मदन प्रसाद ,बलिराम प्रसाद, उत्तम कुमार, बिहारी जी ,प्रकाश कुमार ,धीरज कुमार, गोपाल प्रसाद आदि अन्य लोगों ने विशेष सहयोग किया।

Related posts

भोजपुर:अंबेडकर कहना फैशन नहीं जुनून है… मैं भी अंबेडकर हूं: क्यामुद्दीन

rktvnews

बक्सर डीएम ने ब्रह्मपुर शिव मंदिर के सौंदर्यीकरण कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण।

rktvnews

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 1 से 3 मई तक मालदीव की यात्रा पर रहेंगे।

rktvnews

भोजपुर:आरके सिंह का लोकतंत्र में राजतंत्र का व्यवहार बना हार का कारण: कृष्ण मोहन ठाकुर

rktvnews

भोजपुर:अवधेश नारायण सिंह के बिहार विधान परिषद के निर्विरोध सभापति निर्वाचित होने पर भोजपुर जिले में खुशी की लहर।

rktvnews

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बेणेश्वर धाम में लखपति दीदी सम्मेलन को संबोधित किया।

rktvnews

Leave a Comment