RK TV News
खबरें
Breaking News

नारनौल:एसडीएम डा जितेंद्र सिंह ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण।

RKTV NEWS/नारनौल(हरियाणा )31 अगस्त। हरियाणा विधानसभा आम चुनाव-2024 के मद्देनजर एसडीएम एवं नारनौल विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी डा जितेंद्र सिंह ने आज नारनौल शहर तथा गांवों के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने मतदान केंद्रों पर मौजूद बीएलओ को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
एसडीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों अनुसार सभी मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं के प्रबंध होने चाहिए। समय रहते सभी प्रकार की सुविधा मुहैया करवाना सुनिश्चित करें। मतदान केंद्रों पर बिजली की भी व्यवस्था रहेगी।
उन्होंने कहा कि मतदान केंद्रों पर दिव्यांग जनों की सुविधा के लिए रैंप की व्यवस्था होनी चाहिए। वहीं मतदाताओं के लिए शौचालयों की भी पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए।
एसडीएम ने आज एमएएसडी स्कूल नारनौल, जीपीएस पंजाबी-2 सलामपुरा, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल मांदी तथा राजकीय प्राथमिक पाठशाला कोजिंदा के बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान केंद्रों पर जाकर मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

Related posts

ब्यूटी कार्यशाला से सातवें दिन दिल्ली के ट्रेनर ने दिए टिप्स।

rktvnews

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने बेंगलुरु में एयरक्राफ्ट एंड सिस्टमस टेस्टिंग एस्टेब्लिशमेंट और एयर फोर्स टेस्ट पायलट स्कूल का दौरा किया।

rktvnews

राजस्थान:”एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान बना जनअभियान हमारी सरकार प्रधानमन्त्री के विश्वास पर खरा उतर रही है :मुख्यमंत्री

rktvnews

देवघर:एक्साईज टास्क फोर्स की बैठक में उपायुक्त ने संबंधित अधिकरियों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश।

rktvnews

सहयोग संकल्प फाउंडेशन से जनपद को मिलेगा फायदा : पूर्व मंत्री श्री भगवान सिंह कुशवाहा

rktvnews

रक्षा मंत्रालय ने भारतीय सेना के लिए 47 टी-72 ब्रिज लेइंग टैंकों की खरीद के लिए हैवी व्हीकल्स फैक्ट्री, आर्मर्ड व्हीकल निगम लिमिटेड के साथ 1,561 करोड़ रुपये के समझौते पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

Leave a Comment