RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने केवीआई क्षेत्र के प्रदर्शन और खादी महोत्सव, 2024 की तैयारियों की समीक्षा की।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 31 अगस्त।केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री, जीतन राम मांझी और सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम राज्य मंत्री, सुश्री शोभा करंदलाजे ने खादी और ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) द्वारा अक्टूबर, 2024 में आयोजित किए जाने वाले खादी और ग्रामोद्योग (केवीआई) क्षेत्र के प्रदर्शन और खादी महोत्सव, 2024 पर एक समीक्षा बैठक की। इस बैठक का आयोजन देश में खादी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया। इस अवसर पर खादी और ग्रामोद्योग आयोग के अध्यक्ष मनोज कुमार, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय के सचिव, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय (एआरआई) के संयुक्त सचिव, केवीआईसी के सीईओ, और सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय और खादी और ग्रामोद्योग आयोग के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
केंद्रीय मंत्री ने लोगों को खादी को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन में योगदान के लिए सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं के कार्यान्वयन के बारे में बताया। उन्होंने देश में खादी के व्यापक प्रचार-प्रसार के माध्यम से इस क्षेत्र में प्रयास करने और व्यापक रूप से अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया।

Related posts

पटना:भारत रत्न बाबा साहेब डॉ० भीमराव अम्बेदकर के महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने अर्पित की श्रद्धांजलि।

rktvnews

उत्तराखण्ड के छोलिया और झौड़ा लोक नृतकों की ढोल दमाऊँ लोक वाद्यों के साथ प्रस्तुति को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकार्ड में मिला स्थान।

rktvnews

भोजपुर: आगामी विधानसभा चुनाव अंतर्गत वेयर हाउस में प्रथम स्तरीय जांच कार्य का निरीक्षण जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- जिलाधिकारी भोजपुर द्वारा संपन्न।

rktvnews

भोपाल:प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

बक्सर:भारत सरकार के खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण और खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सचिव ने इटाढी प्रखण्ड में पैक्स एवं जनवितरण प्रणाली दुकानों का किया निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर:नुक्कड़ नाटकों से माध्यम से मतदाताओं को मतदान के लिए किया जा रहा जागरूक।

rktvnews

Leave a Comment