RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वाशिंगटन डीसी में अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन से मुलाकात की।

उभरती भू-राजनीतिक स्थिति, मुख्य क्षेत्रीय सुरक्षा विषयों और रक्षा औद्योगिक सहयोग पर चर्चा की।

रक्षा मंत्री ने अमेरिकी रक्षा उद्योग जगत के शीर्ष नेतृत्‍व से बातचीत की; उन्‍होंने कहा, भारत उभरती चुनौतियों से निपटने के लिए क्षमता निर्माण और औद्योगिक साझेदारी के लिए रक्षा क्षेत्र में अमेरिका के साथ मिलकर कार्य करना चाहता है।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 24 अगस्त।रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 23 अगस्त, 2024 को वाशिंगटन डीसी में व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन से मुलाकात की। उन्होंने उभरती भू-राजनीतिक स्थिति और कुछ मुख्य क्षेत्रीय सुरक्षा विषयों पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने भारत और अमेरिका के बीच रक्षा औद्योगिक सहयोग परियोजनाओं और उन संभावित क्षेत्रों पर भी चर्चा की, जहां दोनों देशों के उद्योग एक साथ कार्य कर सकते हैं।
रक्षा मंत्री ने वाशिंगटन डीसी में यूएस इंडिया स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप फोरम द्वारा आयोजित एक गोलमेज सम्मेलन में अमेरिकी रक्षा उद्योग जगत के वरिष्ठ नेतृत्व के साथ भी बातचीत की। इस गोलमेज सम्मेलन में बड़ी संख्या में अमेरिकी रक्षा और प्रौद्योगिकी कंपनियों ने भाग लिया।
राजनाथ सिंह ने इस बात पर जोर दिया कि भारत अमेरिकी निवेश और प्रौद्योगिकी सहयोग का स्वागत करता है और एक कौशल मानव संसाधन आधार, समृद्ध प्रो-एफडीआई और प्रो-बिजनेस इकोसिस्टम और विस्‍तृत घरेलू बाजार से समृद्ध है। उन्होंने कहा कि भारत क्षमता निर्माण और एक स्थायी प्रौद्योगिकी और औद्योगिक साझेदारी के लिए रक्षा के क्षेत्र में अमेरिका के साथ मिलकर कार्य करना चाहता है, जिससे उभरती चुनौतियों से निपटा जा सके। रक्षा मंत्री ने यूएस इंडिया बिजनेस काउंसिल के एक प्रतिनिधिमंडल से संक्षिप्त मुलाकात भी की।

Related posts

भोपाल:भोजपाल साहित्य संस्थान भोपाल की मासिक काव्य गोष्ठी संपन्न।

rktvnews

बंगाल की पुस्तक का भोपाल में लोकार्पण।

rktvnews

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी का बक्सर जाने के क्रम में कार्यकर्ताओं ने ढोल बाजे के साथ किया भव्य स्वागत।

rktvnews

भोजपुर:मोदी सरकार के 11 वर्ष पूरा होने पर भाजपा भोजपुर द्वारा प्रेस वार्ता।

rktvnews

भारतीय नौसेना के दिवंगत एडमिरल रोनाल्ड लिंसडेल परेरा, पीवीएसएम, एवीएसएम (सेवानिवृत्त) को श्रद्धांजलि अर्पित की गई: बेंगलुरु में 25-27 मई को शताब्दी समारोह।

rktvnews

भोजपुर:भाकपा-माले के 14 वां दो दिवसीय जिला सम्मेलन हेतु हुआ मतदान,परिणाम की घोषणा 20 को।

rktvnews

Leave a Comment