RK TV News
खबरें
Breaking News

मोतीहारी:जन जागरूकता के साथ परिवार नियोजन का लक्ष्य करें हासिल : सिविल सर्जन

परिवार नियोजन में सुदृढीकरण हेतु जिले के चिकित्सा पदाधिकारीयों की हुई समीक्षात्मक बैठक।

परिवार कल्याण कार्यक्रम अन्तर्गत परिवार नियोजन के सभी समाग्रियों को करें वितरित।

RKTV NEWS/मोतिहारी(बिहार )22 अगस्त।परिवार नियोजन में सुदृढीकरण हेतु जिले के चिकित्सा पदाधिकारीयों की हुई समीक्षात्मक बैठक जिला स्वास्थ्य समिति सदर अस्पताल मोतिहारी में आयोजित की गईं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सिविल सर्जन डॉ विनोद कुमार सिँह ने चिकित्सा पदाधिकारीयों को अधिक से अधिक परिवार नियोजन एवं सिजेरियन करने का निर्देश दिया।सीएस ने कहा की आशा कार्यकर्ताओं नसबंदी, परिवार नियोजन कार्यक्रम में अपना बेहतर योगदान देना सुनिश्चित करें तभी जिले के आपेक्षित लक्ष्य की प्राप्ति हो सकती है। पीएस आई डीसी अमित कुमार ने पीपीटी के माध्यम से सिजेरियन समेत अन्य विषयों से सम्बन्धित डाटा शेयर किया।सीएस ने बताया की जन जागरूकता के साथ परिवार नियोजन का लक्ष्य हासिल करना आवश्यक है। अपर मुख्य चिकित्सा प्रभारी डॉ श्रवण कुमार पासवान ने कहा की सरकारी संस्थानों में अब बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध है ऐसे में सरकार अब जिला एवं अनुमण्डलीय अस्पताल में लाभुकों को सिजेरियन का लाभ प्राप्त हो इसका ध्यान रखना आवश्यक है।स्वास्थ्य संस्थान में पदस्थापित आर एमएनसीएचए+एन /ओपीडी इंचार्ज /लेबर रूम इंचार्ज की देखरेख में सम्पादित कराना सुनिश्चित करें।जनसंख्या पर नियंत्रण हेतु महिला बंधयाकरण एवं पुरुष नसबंदी सेवा के लिए मोबिलाइज़ेशन किया जाए।बेहतर करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने बताया की सभी स्वास्थ्य केन्द्रों व उपकेन्द्रों पर परिवार नियोजन किट (कंडोम बॉक्स) उपलब्ध कराए जाएँ। मौके पर डीसीएम नंदन झा ने बताया की सदर अस्पताल मोतिहारी में डॉ अरशद कमाल द्वारा 92,रश्मि श्री 30,डॉ सुरुचि 85,डॉ एस भाटिया 44,डॉ वंदना शर्मा 73, डॉ सुषमा 16 वहीं मेहसी में डॉ अमित कश्यप द्वारा 408, अनुमण्डलीय अस्पताल चकिया डॉ चन्दन द्वारा 563, डॉ राजीव रंजन द्वारा 261, डॉ रश्मि प्रिया द्वारा 93 सिजेरियन किया गया है।

परिवार कल्याण कार्यक्रम अन्तर्गत परिवार नियोजन के सभी समाग्रियों को करें वितरित

डैम अभिजीत भूषण ने बताया
नवदंपत्ति को शगुन किट प्रदान की जाए और प्रत्येक उपकेन्द्र पर सास-बेटा-बहू सम्मेलन का आयोजन अधिक से अधिक किया जाए।परिवार कल्याण कार्यक्रम अन्तर्गत परिवार नियोजन के सभी समाग्रियों (कॉपर टी, माला एन०, छाया, अन्तरा, कण्डोम, इत्यादि) की मांग एवं वितरण एप्प के माध्यम से करें । उक्त समाग्री के वितरण हेतु राज्य स्तर से प्रत्येक स्वास्थ्य संस्थान के लिए यूजर आई०डी० एवं पासवर्ड तैयार कर उपलब्ध कराया गया है।
मौके पर सिविल सर्जन डॉ विनोद कुमार सिँह, अपर मुख्य चिकित्सा प्रभारी डॉ श्रवण कुमार पासवान, डीसीएम नंदन झा, डैम अभिजीत भूषण, पीएसआई डीसी अमित कुमार, डॉ अरशद कमाल, डॉ वंदना शर्मा, डॉ चंदन व अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थें।

Related posts

2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को TET अनिवार्यता से छूट दे सरकार : सुदामा प्रसाद

rktvnews

मध्यप्रदेश:मतदान केंद्रों के लिये मतदान दल रवाना,मतदान केन्द्रों में कूलर और आईसीयू की भी व्यवस्था।

rktvnews

उम्मीदवार के मुँह से !

rktvnews

चतरा में आंगनबाड़ी के ‘री-इमेजिंग’ पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न।

rktvnews

“स्क्रॉल संस्कृति और अंधविश्वास: तकनीक के युग में मानसिक गुलामी”

rktvnews

देवघर:श्रद्धालुओं के सुविधा व सहयोग के अनुरूप बाबा मंदिर की व्यवस्थाओं को करें सुदृढ़:उपायुक्त

rktvnews

Leave a Comment