RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

मध्यप्रदेश:मतदान केंद्रों के लिये मतदान दल रवाना,मतदान केन्द्रों में कूलर और आईसीयू की भी व्यवस्था।

RKTV NEWS/भोपाल (मध्यप्रदेश)06 मई।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया है कि जिन 9 लोकसभा संसदीय क्षेत्रों में 7 मई को मतदान है, वहां के लिए मतदान दल आज रवाना हो गये हैं। उन्होंने बताया कि गर्मी को देखते हुए मतदान सामग्री वितरण केन्द्रों में छाया, पानी, दवाइयों के साथ ही आईसीयू भी स्थापित किये गये हैं।
श्री राजन ने बताया कि दतिया, ग्वालियर, सागर, गुना और सीहोर के साथ ही अन्य जिलों में कर्मचारियों को त्वरित स्वास्थ्य सुविधायें उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डॉक्टर एवं पैरामेडिकल स्टॉफ के साथ आईसीयू स्थापित किया गया है। ग्वालियर में मतदान दल के सभी सदस्यों को वेलकम और मेडिकल किट भी दी गयी है। इसमें जलजीरा, स्नेक्स, पानी का बोतल और जरूरी दवाइयां है।
श्री राजन ने बताया है कि मतदान केंद्रों पर पहुंचे मतदाताओं को गर्मी में परेशान न होना पड़े, इसके लिए सभी मतदान केंद्रों पर खास इंतजाम किए गये हैं। जिलों में गर्मी को ध्यान में रखते हुए मतदान केंद्रों पर जलजीरा, आम का पना, छाछ, शरबत, पीने के लिए ठंडा पानी, शामियाना, बैठक व्यवस्था, दवाइयां सहित अन्य व्यवस्थाएं की जा रही हैं। साथ ही दिव्यांग, बुजुर्ग मतदाताओं को कतार में खड़ा न होना पड़े, उनका तुरंत मतदान हो जाए, इसकी भी व्यवस्थायें की गई हैं।
7 मई को प्रदेश में तीसरे चरण का मतदान होगा। इसमें भोपाल सहित, मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, राजगढ़ और बैतूल लोकसभा क्षेत्र शामिल हैं।

Related posts

झारखंड राज्य के उत्सव में प्रधानमंत्री का आना राज्य का सौभाग्य!प्रधानमंत्री के ऐतिहासिक स्वागत की तैयारी में जुट जाएं कार्यकर्ता : बाबूलाल मरांडी

rktvnews

दरभंगा:सघन मिशन इन्द्रधनुष 5.0 प्रथम चक्र का किया गया शुभारंभ।

rktvnews

भोजपुर:महिला कालेज में जिंगल प्रतियोगिता,नाटक आयोजित,डमी ईवीएम वोटिंग की छात्राओं को दी गई ट्रेनिंग।

rktvnews

ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने नागर विमानन मंत्रालय और सीआईआई द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित अंतर्राष्ट्रीय एयरोस्पेस सम्मेलन का उद्घाटन किया।

rktvnews

द्रोपदी का डर और डर की द्रोपदी।

rktvnews

दरभंगा:04 से 07 नवम्बर तक कबड्डी (बालिका) खेल का आयोजन!बिहार राज्य के सभी 38 जिलों से 117 टीम के 1600 से अधिक खिलाड़ी लेंगे भाग।

rktvnews

Leave a Comment