RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा में आंगनबाड़ी के ‘री-इमेजिंग’ पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)20 जनवरी।उपायुक्त कीर्तिश्री जी के निर्देशानुसार उगम फाउंडेशन के माध्यम से चतरा जिले में री-इमेजिंग आंगनबाड़ी विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला दिनांक 19 जनवरी एवं 20 जनवरी 2026 को डीआरडीए के सभा कक्ष में संपन्न हुई।
कार्यशाला में चतरा जिले के अंतर्गत सभी महिला पर्यवेक्षिकाओं के साथ-साथ प्रत्येक सेक्टर स्तर से मास्टर ट्रेनर के रूप में चिन्हित एक-एक आंगनबाड़ी सेविका सहित कुल 35 सेविकाओं को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान उगम फाउंडेशन द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों में नामांकित बच्चों के प्रारंभिक वर्षों के महत्व को प्रभावी ढंग से रेखांकित किया गया।
कार्यशाला में यह स्पष्ट किया गया कि बच्चों के मस्तिष्क का लगभग 90 प्रतिशत विकास आठ वर्ष की आयु तक पूर्ण हो जाता है। इस दृष्टि से आंगनबाड़ी केंद्रों में उपस्थित बच्चों की देखभाल एक ‘कली या पुष्प’ के समान स्नेह, संवेदना और समर्पण के साथ किए जाने पर विशेष बल दिया गया।
दो दिवसीय प्रशिक्षण के क्रम में आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के स्वागत एवं अभिवादन की सकारात्मक पद्धतियों, खेल-खेल में अक्षर ज्ञान, संख्या ज्ञान सहित रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों के सर्वांगीण विकास पर संक्षिप्त एवं व्यावहारिक चर्चा की गई।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत सेक्टरवार चयनित सेविकाओं को मास्टर ट्रेनर के रूप में तैयार किया गया है, जो अपने-अपने सेक्टर की अन्य सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं को प्रशिक्षण प्रदान करेंगी, जिससे जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों की गुणवत्ता में निरंतर सुधार सुनिश्चित हो सके।
इस अवसर पर उपायुक्त के साथ समाज कल्याण पदाधिकारी सहित संबंधित विभाग के अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

Related posts

गिरीडीह:उपायुक्त की उपस्थिति में जिले के सभी पैक्स संचालकों और स्टेक होल्डर्स के साथ धान अधिप्राप्ति को लेकर एकदिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन।

rktvnews

चतरा:टंडवा एनटीपीसी के उडान खेल परिसर में अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव का राजकीय समारोह के रूप में होगा आयोजन : जिलाधिकारी

rktvnews

भोजपुर: बाल विवाह,महिला एवं लिंग आधारित हिंसा के खिलाफ प्राथमिक विद्यालय बरडीहा में चला जागरूकता अभियान।

rktvnews

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तरप्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की 10वीं व 12वीं कक्षा के सफल विद्यार्थियों दी बधाई और शुभकामनाएं।

rktvnews

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के पंडाल में 10 स्टाल के माध्यम से आयोजित की है प्रदर्शनी।

rktvnews

Leave a Comment