RK TV News
खबरें
Breaking News

राजस्थान:संसदीय कार्य एवं न्याय मंत्री ने रक्षाबंधन पर्व पर वीरांगनाओं का किया सम्मान।

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान )20 अगस्त। संसदीय कार्य, विधि एवं न्याय मंत्री जोगाराम पटेल ने रक्षाबंधन के पावन पर्व पर सोमवार को जोधपुर में वीरांगनाओं के घर पहुंचकर उनका सम्मान किया। इस अवसर पर श्री पटेल ने वीरांगनाओं को सम्मानित करते हुए उन्हें रक्षाबंधन के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने वीरांगनाओं को उनके अद्वितीय साहस और धैर्य के लिए नमन किया और यह विश्वास दिलाया कि राज्य सरकार हमेशा उनके साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि वीरांगनाओं के सम्मान और सुरक्षा के लिए राज्य सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर संसदीय कार्य एवं न्याय मंत्री श्री पटेल ने जोधपुर के लूणी क्षेत्र की ग्राम पंचायत कालीजाल के ग्राम पनेह सिंह नगर की भंवर कंवर पत्नी स्व. सिपाही विरम सिंह यूनिट 15 राजपूत एवं ग्राम पंचायत लूनावास खारा, दयाराम की ढाणी की श्रीमती सायरी देवी पत्नी स्व.नायक रूगा राम यूनिट 890 एटी बटालियन की वीरांगनाओं का विशेष सम्मान किया। श्री पटेल ने वीरांगनाओं के घर-घर जाकर उन्हें शॉल, श्रीफल, मिठाई, 2100 रुपये नकद और मुख्यमंत्री का शुभकामना संदेश भेंट किया। इस अवसर पर वीरांगनाओं ने संसदीय कार्य एवं न्याय मंत्री श्री पटेल का आभार जताया।

Related posts

राइजिंग राजस्थान’ एमओयू की समीक्षा बैठक।

rktvnews

दीप श्रेष्ठ को मिला जे पी नेशनल अवार्ड 2024।

rktvnews

भोजपुर:विश्व हिंदी अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में डॉ. वीरेंद्र कुमार दत्ता हुए सम्मानित।

rktvnews

ग्वालियर:ग्रीष्म ऋतु में शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति के संबंध में समय रहते सभी प्रबंधन किए जाएँ: संभागीय आयुक्त डॉ. सुदाम खाड़े

rktvnews

सेंट्रल कॉटेज इंडस्ट्रीज़ कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ओएनडीसी में शामिल हुआ।

rktvnews

नवादा:राजस्व, म्यूटेशन, जमाबंदी, परिमार्जन, पेयजल, पंचायत सरकार भवन का निर्माण, भूमिहीन और भवनहीन विद्यालय, लोक शिकायत निवारण, भूअर्जन आदि से संबंधित आंतरिक संसाधन की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment