RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:पीजी मनोविज्ञान विभाग द्वारा विश्वविद्यालय में रक्षासूत्र बंधन कार्यक्रम आयोजित।

आरा /भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)19 अगस्त। वीकेएसयू आरा के स्नातकोत्तर मनोविज्ञान विभाग द्वारा रक्षाबंधन सूत्र कार्यक्रम आयोजन विभागाध्यक्ष प्रो लतिका वर्मा की अध्यक्षता में किया गया।उन्होंने बताया की पेड़-पौधों को बचाने के लिए रक्षासूत्र बंधन आयोजित किया गया। पेड़ पौधे हैं तो पर्यावरण हैं,पर्यावरण हैं तो हम हैं और हमारे त्योहार है।पर्यावरण संरक्षण हेतु रक्षासूत्र बांधकर पेड़-पौधों को रक्षा व देखभाल करने का संकल्प लिया गया।अपने जीवन में प्रति वर्ष एक पौधा अवश्य लगायें और उसे बड़ा होने तक देखभाल जरूर करें क्योंकि एक पौधा दस पुत्र के बराबर होता है।पर्यावरण प्रेमी शिवम कुमार ने टीम बनाकर वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा के प्रांगण में लिए रक्षा सूत्र बांधा गया। पेड़ पौधों को बचाने के लिए इसके प्रति जागरूकता बढ़ाने और उसके संरक्षण के लिए लोगों को भी प्रेरित किया गया। हमें प्राणवायु देने वाले पेड़ों की सुरक्षा करना भी हमारा दायित्व है।अगर समय रहते हुए अभी नहीं संभले तो हम सभी का अस्तित्व इस पृथ्वी से ही समाप्त हो जाएंगा।पर्यावरण संरक्षण करेंऔर आने वाले पीढ़ी के लिए सुनहरा भविष्य दे। इस कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण प्रेमी शिवम कुमार, छात्र आनंद रत्न मौर्य, अभिषेक तिवारी, अर्जुन कुमार, सोविंदा कुमार, अमर कुमार, विशाल कुमार, इंद्रजीत कुमार ,छात्रा प्रियंका कुमारी, चांदनी कुमारी, रोमा कुमारी, खुशी कुमारी, प्रिया तिवारी , आदि कई लोग उपस्थित रहे।

Related posts

प्राइवेट सिस्टम का खेल: आम आदमी की जेब पर हमला।

rktvnews

राजद शिष्ट मंडल ने गुडी पंचायत मुखिया पति की हत्या पर परिजनों से मिल जताई संवेदना!तत्काल कानूनी कार्रवाई का दिया आश्वासन।

rktvnews

भोजपुर : तीन वारंटी गये जेल।

rktvnews

भोजपुर: पुरानी पेंशन की मांग को ले राष्ट्रव्यापी काला सप्ताह दिवस का समापन।

rktvnews

चतरा:समाहरणालय में आयोजित जनता दरबार में सुनी गई आमजनों की समस्याएँ।

rktvnews

भोजपुर:सबके जरुरी कार्य अवधि में विद्युत दर बढ़ाना अनुचित: डा भारत भूषण पांडेय

rktvnews

Leave a Comment