RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

तरारी के पूर्व विधायक सुनील पांडे भाजपा में हुए शामिल।

बेटे सहित सैकड़ो समर्थक के साथ भाजपा की सदस्यता ली।

भाजपा जिलाध्यक्ष सहित जिले के नेता हुए शामिल।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर) 18 अगस्त।रविवार को भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय स्थित अटल सभागार मे कद्दावर नेता,पूर्व विधायक नरेन्द्र पांडेय उर्फ सुनील पांडेय,उनके पुत्र विशाल प्रशांत ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया। प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने सदस्यता रसीद और पार्टी का अंगवस्त्र दे कर सदस्यता दिलवायी। उक्त अवसर पर जिलाध्यक्ष दुर्गा राज सहित जिला उपाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ,वंदना राजवंशी सहित जिले के भाजपा नेताऔ की उपस्थिति रही। सदस्यता लेने के बाद सुनील पांडेय और उनके पुत्र को माला पहना कर स्वागत किया गया।
उक्त अवसर पर जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने कहा कि तरारी के पूर्व विधायक और कदावर नेता सुनील पांडेय अपने पुत्र सहित सैकड़ो समर्थकों के साथ प्रदेश अध्यक्ष से पार्टी की विधिवत सदस्यता ली।उनके आने से भोजपुर सहित पूरे प्रदेश मे भाजपा को मजबुती मिलेगी। उनके पार्टी मे आने पर जिले के नेताओ और कार्यकताओं मे खुशी का माहौल है।जिले के कार्यकताओं द्वारा स्वागत किया गया।

Related posts

अपराधियों एवं अवैध शराब के विरुद्ध भोजपुर पुलिस की कार्रवाई जारी।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने नई दिल्ली स्थित नवनिर्मित उत्तराखण्ड निवास का दौरा किया।

rktvnews

हनुमानगढ़:केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने राजीव गांधी स्टेडियम में मल्टीपर्पज इंडोर हॉल का किया वर्चुअल लोकार्पण।

rktvnews

स्वतंत्रता दिवस : कुलपति ममता चंद्राकर के हाथों होगा ध्वजारोहण!आज शाम होगी ‘गगन दमामा बाज्यो’ की प्रस्तुति।

rktvnews

जयपुर:साथिन कार्यकर्ताओं, पंचायतों के क्रियाकलापों को बच्चों एवं महिला के लिए हितैषी बनायें : शासन सचिव, महिला एवं बाल विकास विभाग

rktvnews

मुजफ्फरपुर:सड़क–पुल निर्माण से बदलेगा मुजफ्फरपुर का नक्शा, आधारभूत संरचना को मिली नई गति।

rktvnews

Leave a Comment