RK TV News
खबरें
Breaking News

धरती के भगवान के साथ दुष्कर्म की घटना से मानवता हुई कलंकित : सर्जन डॉ पी सिंह

सर्जन डॉ पी सिंह

राज्य और केंद्र की सरकारें चिकित्सकों की सुरक्षा को सख्त कानून व्यवस्था करें लागू : डॉ पी सिंह

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर) 17 अगस्त। देश भर में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की रेजिडेंट डॉक्टर की दुष्कर्म और हत्या के विरोध में प्रदर्शन जारी है। इसको लेकर देश भर के डॉक्टर अपना अपना विरोध जताते हुए दुष्कर्मी हत्यारें की कड़ी से कड़ी सजा की मांग के साथ डॉक्टरों की सुरक्षा की मांग कर रहे हैं।
उक्त घटना को लेकर भोजपुर जिले के डॉक्टर भी हड़ताल पर हैं।
डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या पर रोषपूर्ण शब्दों में अपना विरोध जाहिर करते हुए जिले के चर्चित सर्जन डॉ पी सिंह ने आरोपी की सख्त से सख्त सजा की मांग की है।सर्जन ने कहा की दुष्कर्म और निर्मम तरीके से डॉक्टर की हत्या देश और समाज के लिए चिंता का विषय है।उन्होंने कहा की एक तरफ हमें धरती के भगवान की संज्ञा से संबोधित किया जाता है दूसरी तरफ ऐसी घटनाओं का होना समाज के मुंह पर तमाचा है। पी सिंह ने कहा की चिकित्सीय पेशा एक ऐसा पेशा है जिसमे हम चौबीसों घंटे सेवा के लिए तत्पर रहते हैं और अंतिम स्तर तक मरीजों के इलाज के लिए समर्पित रहते हैं।ऐसे चिकित्सक समाज के साथ हो रही अप्रिय घटना पर राज्य और केंद्र सरकार को गंभीरता से विचार करने की जरूरत है और इस समाज के साथ घट रही घटनाओं को ले इसके निहित सख्त कानून व्यवस्था लागू करने की जरूरत है तभी समाज के ऐसे घिनौने लोगो से चिकित्सक समाज की रक्षा हो सकती है नही तो आने वाले समय में धरती के भगवान जिन पर पूरी मानवजाति के स्वास्थ्य का दामोदर है वो चिकित्सीय सेवा में समय देने की बजाय न्याय और सुरक्षा के लिए भटकते नजर आएंगे।
डॉ पी सिंह ने दुष्कर्म और हत्या के विरोध में हो रहे प्रदर्शन का समर्थन करते हुए आरोपी की सख्त से सख्त सजा की मांग के साथ सुरक्षा की भी मांग की है।

Related posts

जवाहर नवोदय विद्यालय में जिला पदाधिकारी- सह-अध्यक्ष विद्यालय प्रबंधन समिति डॉ0 नवल किशोर चौधरी के अध्यक्षता में बैठक आयोजित।

rktvnews

बक्सर: मतदान की जागरूकता को ले जिला प्रशासन और मीडिया के बीच क्रिकेट मैच का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर नगर पंचायत के वार्ड पार्षद की सदस्यता रद्द।

rktvnews

रायपुर : युवा ही प्रदेश और देश का भविष्य हैं: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

rktvnews

असत्यापित तोलने के यंत्रों या मापक यंत्रों का उपयोग करना दंडनीय अपराध।

rktvnews

गिरिडीह:चालक अनुज्ञप्ति कैंडिडेट को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

rktvnews

Leave a Comment