RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर: डीएम ने शहीद स्मारक स्थल डुमरांव में शहीद की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर अर्पित की श्रद्धांजली।

RKTV NEWS/बक्सर ( बिहार)17 अगस्त।16 अगस्त को शहीद स्मारक स्थल डुमरांव में जिला पदाधिकारी बक्सर, अंशुल अग्रवाल के द्वारा अमर शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण एवं श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।
डुमरांव अनुमंडल के वीर जवानों द्वारा स्वतंत्रता संग्राम के दौरान 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन के क्रम में डुमराव थाना पर भारतीय झंडा फहराने के क्रम में पुलिस की दंडात्मक कार्रवाई की गई। परंतु उन्होंने अपने देशभक्ति और देश प्रेम को प्राणों से भी अधिक महत्व दिया एवं पुलिस के द्वारा गोली चलाई जाने के कारण डुमरांव के वीर नौजवानों ने बलिदान दिया। इसके अतिरिक्त डुमरांव अनुमंडल अंतर्गत कोरान सराय, आथर एवं नावाडेरा के वीर नौजवानों ने भी स्वतंत्रता संग्राम के दौरान अपना बलिदान दिया।
डुमरांव अनुमंडल अंतर्गत वीर नौजवानों के नाम कपिल मुनि कहार, गोपाल जी कमकर, रामदास सोनार एवं रामदास लोहार है।
जिला पदाधिकारी द्वारा अमर शहीदों के परिजनों को शॉल एवं तिरंगा देकर सम्मानित किया गया।

Related posts

उद्योग मंत्री ने जनसुनवाई कर आमजन की परिवेदनाओं को सुना नारायणपुर में हरी झण्डी दिखाकर किया बस को रवाना।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 21 दिसंबर 24

rktvnews

26 फरवरी को गया के गांधी मैदान में होगी हम की बड़ी जनसभा:- प्रफुल्ल चंद्रा

rktvnews

गिरीडीह:मादक पदार्थों की तस्करी एवं खेती की रोकथाम हेतु जिला उपायुक्त ने जिला स्तरीय (NCORD) समिति की बैठक की।

rktvnews

बागपत:छात्रों की स्वरचित बाल कहानियों के संग्रह नामक पुस्तिका का जिलाधिकारी ने किया विमोचन।

rktvnews

भोजपुर:भाजपा विस्तृत जिला कार्यसमिति की तैयारी हेतु की गई बैठक।

rktvnews

Leave a Comment