
RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)09 अगस्त।आज अगस्त क्रांति दिवस पर बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ गोप गुट भोजपुर , बिहार राज्य चौकीदार दफादार पंचायत भोजपुर ,ऑल इंडिया सेंट्रल ऑफ ट्रेड यूनियन भोजपुर के बैनर तले कर्मचारियों के चिर लंबित जिला स्तर के 12 सूत्री मांगों के समर्थन में जोरदार प्रदर्शन किया गया।
प्रदर्शन की शुरुआत कार्यालय कर्मचारी महासंघ गोप गुट मिला रोड पानी टंकी पूर्वी गुमटी से हुई जो शहर के विभिन्न मार्ग से होते हुए समाहरणालय के मुख्य गेट पर पहुंचा, और सभा में तब्दील हो गया।प्रदर्शन का नेतृत्व करने वालों में कर्मचारी महासंघ गोप गुट के जिलाध्यक्ष रामानंद सिंह, जिला सचिव उमेश कुमार सुमन ,रमेश कुमार यादव जिलाध्यक्ष पंचायत रोजगार सेवक संघ, राज किशोर पांडे, कन्हैया राम पंचायत सेवक संघ, संजय कुमार सिंह, श्री मन नारायण शर्मा राजस्व कर्मचारी संघ, धर्म कुमार, कृष्ण कुमार विमल केदार नाथ सिंह प्राथमिक शिक्षक संघ गोप गुट ,अवधेश पासवान संजय कुमार बिहार राज्य चौकीदार पंचायत भोजपुर, एएनएम मंजु कुमारी, नीतू कुमारी, सपना कुमारी, दीप्ति रंजन ,नूतन ,उर्वशी ,नीलम, बिहार संविदा संघर्ष मोर्चा गोप गुट भोजपुर समीर रमाकांत, वकील सिंह बिहार मलेरिया छिड़काव,संध्या सिंह ,पूनम कुमारी महिला पर्यवेक्षक संघ गोप गुट भोजपुर, उमा शंकर सिंह, अनिल कुमार बिहार चिकित्सा ज़न स्वास्थ्य कर्मचारी संघ गोप गुट भोजपुर, ऑल इंडिया सेन्ट्रल काउंसिल ऑफ ट्रेड यूनियन के जिला सचिव बाल मुकुंद चौधुरी ने किया। प्रदर्शन के बाद जेपी मूर्ति के पास सभा का कार्यक्रम किया गया, अध्यक्षता रामानंद सिंह ने तो संचालन उमेश कुमार सुमन ने किया।
अपने संबोधन में उपस्थित कर्मचारियों ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की नीति कर्मचारी विरोधी है, अमीर और अमीर हो रहा है, गरीब और गरीब हो रहा है,पुराना पेंशन को पूरे देश में लागू किया जाना चाहिए क्योंकि कर्मचारियों के सेवानिवृत्त होने के बाद पेन्शन ही एक मात्र सहारा है, संगठित और असंगठित क्षेत्र के सार्वजानिक क्षेत्र को कोर्पोरेट के हाथों बेचा जा रहा है, सभी सरकारी विभागों का निजीकरण किया जा रहा है 09 अगस्त को ही भारत के आजादी के लिए देश के भारतीय वीर सपूतों ने भारत छोड़ो आंदोलन का नारा दिया था। कर्मचारियों , मज़दूरों के श्रम अधिकार के 44 कानून को 4 कोड में केन्द्र सरकार बदल दिया, स्थायी पद पर नियुक्त के बदले संविदा,मानदेय ,आउट सोर्सिंग पर बहाली किया जाता है, ये पुरे देश को निजी कंपनियों के हाथों में देने का प्रयास किया जा रहा है, बिहार में भी सरकार की नीति कर्मचारी ,मजदूर बिरोधी है,सबका साथ सबका विश्वाश का नारा जुमले की तरह है, बिहार में समान काम के बदले समान वेतन, पुराना पेंशन, लागू नहीं किया जा रहा है।शिक्षा का क्षेत्र हो या चिकित्सा का क्षेत्र सभी विभागों का निजीकरण किया जा रहा है, स्थाई पद लाखो में रिक्त है लेकिन संविदा मानदेय आउट सोर्सिंग पर नियुक्ति की जा रही है चारो तरफ विरोध जारी है, जिला प्रशासन के समक्ष विभिन्न विभागों में कर्मचारियों का चिर लंबित समस्या है लंबित हैं समस्याओं के समाधान पर जिला प्रशासन मूकदर्शक बना है, सामान्य प्रशाखा में चौकीदारों के समस्या विगत एक बर्ष से लंबित है,सहार अंचल का मामला चौकीदार भूखन यादव जिनका निलम्बन अवधि में जीवन निर्वाह करने के लिए भत्ता आज तक नहीं दिया गया है, निलंबन से मुक्ति के बाद भी श्री यादव का वेतन नहीं दिया गया है। परेशान जानबूझकर समान्य प्रशाखा के लिपिक द्वारा किया जाता है, आज भी acp,Macp, निलम्बन से मुक्ति, अनुकंपा के नाम पर चौकीदारों को लिपिक द्वारा मानसिक और आर्थिक शोषण किया जाता है, महासंघ गोप गुट भोजपुर ने जिलाधिकारी से मांग की है कि तत्काल लिपिक का स्थानांतरण किया जाए, ताकि चौकीदारों को ऐसे लिपिक से आर्थिक, मानसिक, शोषण से बचाया जा सकें।राजस्व कर्मियों पंचायत सचिवों ,अमीन, के लिए अंचल में सरकारी कार्यों के निष्पादन के लिए बिठाने की व्यवस्था किया जाए, सेवा संपुष्टि, तत्काल किया जाए ,मलेरिया छिड़काव कर्मियों को अनुभव के आधार पर कार्य दिया जाए, और नियमित किया जाए,,बिहार सरकार तत्काल एएनएम संविदा संघर्ष मोर्चा गोप गुट बिहार पटना के कर्मियों के राज्य स्तरीय नेताओं से वार्ता करके समझोता पत्र जारी करे, ,ताकि आम जनता को पीएचसी स्वास्थ्य विभाग में समय पर उचित ईलाज हो सके।आज आंदोलन के 30 वा दिन कार्य वहिष्कार जारी है, अन्य विभागों में भी अनुकम्पा लाभ, acp,Macp, निलम्बन, या विभागीय कार्रवाई के लंबित होने के कारण समस्या चिर लंबित है, कार्यक्रम में सभी संघों, ट्रेड यूनियन, सहित महासंघ गोप गुट भोजपुर ने भाग लिया।
आज के अगस्त क्रांति कार्यक्रम को माले नेता क्यामुद्दीन अंसारी, श्री मन नारायण शर्मा महासचिव भूमि सुधार कर्मचारी sangh गोप गुट बिहार पटना, सपना कुमारी, दीप्ति रंजन, नूतन शर्मा ,केदारनाथ सिंह रामदयाल, राम लायक सिंह, समीर,शशि भूषण सिंह, वेद प्रकाश, सुशील कुमार, उमेश कुमार, अनंत शिरोमणि, संजय मनोज, दिनेश,पार्वती, धर्म कुमार, लालजी, प्रियंका मनीषा, करम,योगेन्द्र ,छोटे जी, मीरा, उर्वशी मंजू, सुमन राधा कुमारी, नीतू, किरण, निकिता नूतन रमाशंकर विक्रम यादव सहित सभी अंचलों, थाना, पीएचसी पंचायत रोजगार सेवक, मलेरिया छिड़काव संघ, चिकित्सा विभाग, किसान सलाहकार, कृषि समन्वयक ,प्राथमिक शिक्षक संघ गोप गुट, बिहार संविदा संघर्ष मोर्चा गोप गुट भोजपुर ने संबोधित किया।

