RK TV News
खबरें
Breaking Newsदुघर्टना

भोजपुर : डूबने से बच्ची व विवाहित महिला की मौत।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 16 अगस्त। भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत डूबने से एक बच्ची और एक विवाहित महिला समेत दो की मौत हो गई। प्रखंड के देवमलपुर बहुदरी गाँव की एक बच्ची की डूबने से मौत हो गई। मृतक बच्ची का शव करनामेपुर थाना क्षेत्र के देवमलपुर पुल के पास पानी में से बरामद किया गया। मृतका खुशी कुमारी उर्फ वंदनी (9 वर्ष) देवमलपुर बहुदरी के गणपति सहनी की पुत्री है। घटना की सूचना मिलते ही करनामेपुर थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने घटनास्थल पर पहुँच कर शव को अपने कब्जे में लिया और आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को परिजनों के साथ अंत्यपरीक्षण हेतू आरा सदर अस्पताल भेज दिया। इस घटना से परिजनों मे हाहाकार मच गया। वहीं प्रखंड के माधोपुर में डूबने से एक विवाहिता की मौत हो गई। बताया जाता है कि मृतका मानसिक रूप से विक्षिप्त थी और भागङ में जाकर डूब गई। मृतका नेहा देवी (21वर्ष) प्रखंड के करनामेपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर के छोटक यादव की पुत्री और कदम डेरा के बबलू यादव की पत्नी बताई जाती है। घटना की सूचना मिलते ही करनामेपुर थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने घटनास्थल पर पहुँच कर आवश्यक कार्रवाई की।

Related posts

गोपालगंज:राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष शंभू कुमार सुमन ने अनुसूचित जनजाति के विकास एवं इस समुदाय के लोगों की सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं के प्रभावी कार्यान्वयन के संदर्भ में अधिकारियों के साथ समीक्षा की।

rktvnews

गवाही गुम्बद के

rktvnews

गरुड़ रेजिमेंटल ट्रेनिंग सेंटर, वायुसेना स्टेशन, चांदीनगर में मैरून बेरेट की औपचारिक परेड।

rktvnews

सीएसआईआर-एनआईएससीपीआर ने इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया के जरिये विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी की सही शब्दावली का उपयोग करके विज्ञान का संचार कैसे करें, पर कार्यशालाओं का आयोजन किया।

rktvnews

भारत-अमेरिका भुगतान सुरक्षा व्यवस्था ई-बस संचालन को प्रोत्साहित करेगा, भारत में एक विनिर्माण केंद्र स्थापित करेगा:भूपेंद्र यादव

rktvnews

दरभंगा:जनता दरबार में जिलाधिकारी दरभंगा ने ऑन द स्पॉट कई मामलों किया निष्पादन

rktvnews

Leave a Comment