RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

क्या मनाऊँ !

धर्मदेव सिंह (प. बंगाल)

क्या मनाऊँ !

आज समझ नहीं पाता
कि क्या मनाऊँ!
आजादी का जश्न
या शहीद हुए भाईयों का मातम ।

आजाद हुआ
हर्षित हुआ
पर कितनों भाईयों को
खो दिया
इसका बहुत गम हुआ
इस दशा में
समझ नहीं पाता
कि क्या मनाऊँ!
आजादी का जश्न
या शहीद हुए भाईयों का मातम।

आजादी की आग में
कितनों के लाल
हो गये जल फतिंगों सा खाक
कितनों बहनों के
जल गये रुई सी सुहाग
कितनों घरों के
बुझ गये चिराग
उनके घर
पसरी देख उदासी सर्वत्र
कलेजा हो जाता टूक टूक
इस दशा में
आज समझ नहीं पाता
कि क्या मनाऊँ !
आजादी का जश्न
या शहीद हुए भाईयों का मातम ।

Related posts

आओ निराला वसंती बयार..! :सुरेंद्र सिंह “अंशु”

rktvnews

भोजपुर:अंतर्राष्ट्रीय मानव तस्करी निषेध पखवाड़ा के तहत आरा रेलवे स्टेशन पर चला सघन जागरूकता अभियान।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने देश की विरासत को संरक्षित करने के बेहतरीन प्रयास की सराहना की।

rktvnews

प्रधानमंत्री 26-27 जुलाई को तमिलनाडु का दौरा करेंगे।

rktvnews

भोजपुर:सदन में 22 जुलाई से होने वाले मानसून सत्र में जिला और देश के प्रमुख मुद्दे को मजबूती के साथ उठाया जाएगा : सुदामा प्रसाद

rktvnews

अत्रि ऋषि की साधना उच्च कोटि की थी : श्री जीयर स्वामी जी महाराज

rktvnews

Leave a Comment