RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:सदन में 22 जुलाई से होने वाले मानसून सत्र में जिला और देश के प्रमुख मुद्दे को मजबूती के साथ उठाया जाएगा : सुदामा प्रसाद

9 जुलाई से चल रहे धन्यवाद समारोह का हुआ समापन्न।

दिल्ली रवाना होने के पहले समारोह के दौरान जनता से मिले आवेदनों को सांसद और उनकी टीम ने विभागावार किया छंटनी!

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर)20 जुलाई।आरा लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन समर्थित भाकपा – माले उमीदवार कॉमरेड सुदामा प्रसाद को भारी अंतर से विजयी बनाने के लिए जनता के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए भाकपा – माले ने 9 जुलाई से 19 जुलाई तक सभी प्रखंडो में जनता को धन्यवाद समारोह आयोजित किया जिसका कल समापन्न हुआ।

जनता से मिले आवेदनों की विभागवार छटनी कराते सांसद सुदामा प्रसाद

धन्यवाद समारोह के दौरान जनता ने अपने विभिन्न समस्याओं को रखा और निदान हेतु आवेदन भी दिया। जिसमें बिजली, स्वस्थ्य और इलाज, सिचाई, दाख़िलखरीज , व्यवसाय सहित लगभह 37 तरह के सवाल हैं। 22 जुलाई से 12 अगस्त तक सत्र में जाने के पहले सांसद सुदामा प्रसाद ने अपने टीम के साथ विभागावार छंटनी किये। जिसके उपरांत सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को देकर रिसीव कराया जाएगा और तत्काल सवालों को हल करने को निर्देशित किया जाएगा और 15 प्रगति रिपोर्ट मांगा जाएगा।
इस मौके पर कॉमरेड सुदामा प्रसाद ने कहा कि कई दौर के वार्ता के बाद भी बिजली की समस्याएं लगतार बढ़ रही इसे ठीक किया जाए साथ ही उन्होंने कहा कि 6 जुलाई को प्रभारी मंत्री और पूर्व में विधानसभा में जीरो माइल के सड़क समस्या रखने के बाउजूद ठीक नही किया जा रहा है इसे तत्काल ठीक किया जाए।
22 जुलाई से 12 अगस्त तक मानसून सत्र में जिला और देश के प्रमुख मुद्दे मजबूती के साथ सदन में उठाया जाएगा
उन्होंने सोंधी, बकरी, आरा प्रखण्ड प्रमुख के बेटे के हत्या के अपराधियोंकी अभी तक गिरफ्तारी नही हुई तत्काल गिरफ्तार किया जाए।

Related posts

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने गुजरात में चक्रवात ‘बिपरजॉय’ पर तैयारियों के उपायों की समीक्षा की।

rktvnews

बिहार: भोजपुर: तुलसी-शालिग्राम विवाहोत्सव में शामिल होना सौभाग्य की बात : श्री लक्ष्मी प्रपन्न जीअर स्वामी

rktvnews

पटना: जितेंद्र पासवान सहित दो अन्य के आजीवन कारावास के खिलाफ राज्यव्यापी विरोध दिवस आयोजित।

rktvnews

वोटर लिस्ट में बढ़ती महिलाएं संसद में कब बढ़ेगी? : डॉ प्रियंका सौरभ

rktvnews

चित्तौड़गढ़:स्वतंत्र, निष्पक्ष और भयमुक्त चुनाव को लेकर प्रशासन का फ्लैग मार्च!जिला निर्वाचन अधिकारी, एसपी सहित आला अधिकारी हुए शामिल।

rktvnews

रिलायंस ने 75 साल पुराने ‘एसआईएल’ ब्रांड के नूडल्स,केचप और जैम को नए स्वाद में उतारा।

rktvnews

Leave a Comment