RK TV News
खबरें
Breaking News

हर घर तिरंगा अभियान:अटेली व कनीना के विधायक सीताराम यादव के नेतृत्व में निकाली तिरंगा यात्रा।

भारी बारिश के बावजूद यात्रा में उत्साह और जोश रहा बरकरार

RKTV NEWS/कनीना/अटेली(हरियाणा)12 अगस्त। हर घर तिरंगा अभियान के तहत अटेली के विधायक सीताराम यादव के नेतृत्व में आज कनीना व अटेली शहर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। भारी बारिश के बावजूद नागरिकों ने इस यात्रा में पूरे उत्साह और जोश के साथ भाग लिया। पूरा कनीना शहर आज दिन भर भारत माता के जयकारों के साथ गुंजायमान रहा। इस यात्रा का जगह-जगह फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया गया।
इस मौके पर नागरिकों को संबोधित करते हुए विधायक सीताराम यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पूरा देश एकजुट होकर तिरंगा यात्रा निकाल रहा है। इसी प्रकार हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आह्वान पर हर घर की मुंडेर पर तिरंगा लगाया जा रहा है।
विधायक ने कहा कि तिरंगा हमारी शान है। यह हमारे देश की एकता और अखंडता का प्रतीक है। इस यात्रा का मकसद अपने देश के प्रति गर्व की अनुभूति कराना है।
यह यात्रा नेताजी सुभाषचंद्र बोस क्लब से शुरु होकर बाबा भीमराव अंबेडकर चौक होते हुए शहीद स्मारक पर सम्पन हुई। इसी प्रकार अटेली शहर में भी नए बस स्टैंड से लेकर झंडा चौक तक यह यात्रा भव्य तरीके से निकाली गई। नागरिकों ने इस यात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत किया। विधायक ने शहीदों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष दयाराम यादव, पूर्व प्रदेश मंत्री जसवंत बबलू, जतिन चेयरमैन, राजेंद्र चेयरमैन, प्रवीण यादव सुजापुर, कुलदीप यादव, सुगन चंद सैनी, सुरेश शर्मा, रोशन लाल मंडल अध्यक्ष, कृष्णा शर्मा, मुकेश घड़ियाल, मनजीत भीलवाड़ा, नरेंद्र सराय, निगरानी कमेटी के सदस्य मनोज यादव, प्रोफेसर रोशन लाल, मंडल अध्यक्ष अतर सिंह कैमला, मुनीलाल शर्मा, सतबीर सेहलंग, मंडल अध्यक्ष सुरेश सुंदरह व अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

Related posts

झारखंड:चतरा विधानसभा क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक ने प्रतापपुर प्रखंड क्षेत्र का किया निरीक्षण।

rktvnews

रचनात्मकता में एकता प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया

rktvnews

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की तीसरी वर्षगॉठ के अवसर पर जनपद के केन्द्रीय विद्यालय भीमताल में प्रेसवार्ता का आयोजन।

rktvnews

मध्यप्रदेश को विकास में टाप पर ले जाने की गारंटी मोदी की है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

rktvnews

रायपुर : जन-जन की सहभागिता से साकार होगा विकसित छत्तीसगढ़ का सपना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

rktvnews

एक वोट अर्जुन के उस तीर के समान है जो जयधत और उसके पिता की मृत्यु का कारण बना:गीतकार और गायक ,अजीत कुमार पांडेय

rktvnews

Leave a Comment