RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना:दिव्यांगजन आपदा सुरक्षा कार्यक्रम का राज्यव्यापी शुभारंभ।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में ऐतिहासिक पहल, 38 जिलों में एक साथ कार्यक्रम आयोजित।

RKTV NEWS/पटना(बिहार)22 अगस्त।बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (बी.एस.डी.एम.ए.) ने समाज कल्याण विभाग की संस्था “सक्षम” के सहयोग से आज प्रदेशभर में “दिव्यांगजन आपदा सुरक्षा कार्यक्रम” का भव्य शुभारंभ किया। यह महत्वाकांक्षी पहल मुख्यमंत्री सह प्राधिकरण के अध्यक्ष नीतीश कुमार के प्रगतिशील नेतृत्व में संचालित की जा रही है।
राज्यस्तरीय उद्घाटन समारोह पटना जिले के दानापुर स्थित सदर बुनियाद केंद्र में आयोजित हुआ। प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डाॅ. उदय कांत, सदस्य कौशल किशोर मिश्र, नरेंद्र कुमार सिंह एवं प्रकाश कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। समारोह में बड़ी संख्या में दिव्यांगजन और उनके परिजन उपस्थित रहे।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष डॉ. उदय कांत ने कहा – “यह कार्यक्रम केवल आपदा प्रबंधन नहीं, बल्कि मानवता की सच्ची सेवा है। इसका लाभ समाज के उस अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है, जो आज सबसे ज्यादा संवेदनशील है।”
प्राधिकरण सदस्य नरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि “संभवतः पूरे देश में बिहार पहला राज्य है जिसने दिव्यांगजनों के लिए आपदा सुरक्षा कार्यक्रम को इतनी व्यापकता से लागू किया है।”
समारोह में प्राधिकरण के ओ.एस.डी. मो. मोइज उद्दीन, एस.डी.आर.एफ. कमांडेंट राजेश कुमार, “सक्षम” के वरिष्ठ प्रशासनिक पदाधिकारी हरिशंकर राम, डिप्टी सी.ई.ओ. सुनील कुमार, राज्य कार्यक्रम प्रबंधक शाहनवाज अहमद और सुशील श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में अधिकारी एवं विशेषज्ञ उपस्थित रहे। नोडल पदाधिकारी संदीप कमल तथा प्राधिकरण की अवैतनिक सलाहकार सुमन कुमारी के साथ प्राधिकरण की पूरी टीम भी मौके पर मौजूद थी।
प्रदेश के सभी 38 जिलों में यह कार्यक्रम आज एक साथ आयोजित किया गया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के बुनियाद केंद्र उद्घाटन समारोह से जुड़े रहे। जिलों में आयोजित कार्यक्रमों में सहायक जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी ने भी भाग लिया।
इस अभियान के तहत अब तक 1000 से अधिक मास्टर ट्रेनर तैयार किए जा चुके हैं तथा दर्जनों स्कूलों में मॉकड्रिल आयोजित कर दिव्यांगजनों को आपदा के समय सुरक्षित रहने के तरीके सिखाए गए हैं। आने वाले दिनों में यह कार्यक्रम “सुरक्षित शुक्रवार” के नाम से राज्य के सभी 101 अनुमंडलों के बुनियाद केंद्रों से नियमित रूप से चलाया जाएगा। इस ऐतिहासिक पहल का उद्देश्य दिव्यांगजनों को आपदा के समय आत्मनिर्भर एवं सुरक्षित बनाना है। बी.एस.डी.एम.ए. और एस.डी.आर.एफ. की विशेषज्ञ टीमों के साथ प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर दिव्यांगजनों को उनके अधिकार, सुरक्षा उपाय और आपातकालीन प्रतिक्रिया के गुर सिखा रहे हैं।

Related posts

भाजपा भोजपुर द्वारा प्रधानमंत्री के नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम को वर्चुअली सुना एवं देखा गया।

rktvnews

भोजपुर:पर्यावरण एवम स्वास्थ्य पर सेमिनार,दुष्प्रभाव को जानने के लिए अभी रिसर्च की जरूरत :डा कुमार कौशलेंद्र

rktvnews

भोजपुर: आरा के पकड़ी चौक में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान।

rktvnews

जयपुर:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में ‘सहकार से समृद्धि’ के मार्ग पर राजस्थान, राज्य में बड़े स्तर पर विकसित हो रही अन्न भण्डारण क्षमता, किसानों की मिटेगी चिन्ता, अन्न की रूकेगी बर्बादी पैक्स की होगी आय

rktvnews

बक्सर: डीएम और एसपी ने संयुक्त रूप से बकरीद पर्व के दृष्टिगत जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक की।

rktvnews

स्वच्छता के खातिर न्यायाधीशगणों ने उठाया झाड़ू, की सफाई।

rktvnews

Leave a Comment