RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

भोपाल के भोजपाल साहित्य संस्थान की हास्य व्यंग्य गोष्ठी संपन्न।

भोपाल/मध्यप्रदेश ( मनोज कुमार प्रसाद) 12 मई।भोजपाल साहित्य संस्थान के अंतर्गत ‘व्यंग्य भोजपाल’ की मासिक हास्य व्यंग्य गोष्ठी का भोपाल हाट परिसर में वरिष्ठ साहित्यकार अशोक निर्मल की अध्यक्षता एवं सुदर्शन कुमार सोनी के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ साहित्यकार अरुण अर्नब खरे उपस्थित रहे। संचालन चर्चित उपन्यासकार चंद्रभान राही ने किया।
कार्यक्रम के आरंभ में वरिष्ठ साहित्यकार गोकुल सोनी ने सभी को जानकारी दी कि संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष सुदर्शन कुमार सोनी की चर्चित पुस्तक ‘अगले जनम मोहे कुत्ता कीजो’ की व्यंग्य रचना ‘परोपकार में सेंध’ को एनसीईआरटी आधारित सीबीएसई एवं आईसीएसई कक्षा-8 की New Milestones हिन्दी पुस्तक में शामिल किया गया है। सभी सदस्यों ने उन्हें बधाई दी। गोष्ठी में विभिन्न साहित्यकारों ने समसामयिक विषयों पर हास्य व्यंग्य रचनाओं का पाठ किया। अशोक व्यास ने “यहां सब फ्री फ्री है”, एस.डी. श्रीवास्तव ने “नारी दिवस व शीला की जवानी”, विवेक रंजन श्रीवास्तव ने “किडनी का अक्षय पात्र”, यशवंत गोरे ने “सब कुछ सीखा हमने, न सीखी राजनीति”, अरविंद मिश्रा ने “सम्मानित होने का सुख”, कमल किशोर दुबे ने “ माँ पर कविता ”, सुरेश पटवा ने “फाइल में गुम रामलाल”, राजेंद्र शर्मा ने “मोटापे की महिमा”, गोकुल सोनी ने “एम्स भोपाल में चूहा उत्सव”, अशोक कुमार धमेनिया ने “डॉक्टर चरित्र”, कैलाश मेश्राम ने “कर्मचारी बीमार : डाइट से उपचार” तथा सुदर्शन कुमार सोनी ने “परोपकार में सेंध” का पाठ किया। राजेश खरे व डॉक्टर अनिल शर्मा मयंक द्वारा भी रचना पाठ किया गया l
चंद्रभान राही ने गजल पढ़ते हुए कहा कि “राही मुझे तो आज भी इसका मलाल है।
जो तीर बिन चलाए कमानों में रह गए।।” अंत में आभार प्रदर्शन अशोक व्यास ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में साहित्य प्रेमियों ने अपनी उपस्थिति दी।

Related posts

झारखण्ड विधान सभा की सदाचार समिति का हुआ चतरा आगमन!अधिकारियों के साथ परिसदन भवन में जिले के विकास कार्यों का किया समीक्षा।

rktvnews

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का किया भव्य स्वागत।

rktvnews

मध्यप्रदेश:राज्यमंत्री दिलीप जायसवाल ने अध्यक्ष का कार्यभार ग्रहण किया।

rktvnews

नवरात्री के पंचम दिवस आदि शक्ति माँ दुर्गा के स्कन्द स्वरूप की उपासना विधि एवं समृद्धि पाने के उपाय।

rktvnews

भारत – नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पास से उज़्बेकिस्तानी मूल की महिला की गिरफ्तारी।

rktvnews

भारत जोड़ो यात्रा की वर्षगांठ मनाने हेतू बैठक आयोजित !7 सितंबर को होगी “नफरत छोड़ो भारत जोड़ो यात्रा”।

rktvnews

Leave a Comment