RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना से संबंधित बैठक।

15 अगस्त 2024 तक प्राप्त लक्ष्य को पूर्ण करने का निर्देश।

21 से 50 वर्ष की पात्रता रखनेवाली शत प्रतिशत बहनों को इस योजना का मिले लाभ: उपायुक्त रमेश घोलप

RKTV NEWS/चतरा (झारखण्ड)12 अगस्त।समाहरणालय सभा कक्ष में उपायुक्त रमेश घोलप की अध्यक्षता में झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना से संबंधित समीक्षात्मक बैठक की गई। जिसमें पंचायतवार प्राप्त आवेदनों की बिन्दुवार समीक्षा की गई।
समीक्षा के क्रम में उन्होने कहा शिविर के माध्यम से जो भी ऑफलाईन आवेदन प्राप्त हुए है उसके दस्तावेज संरक्षित रखने को कहा गया। जिससे आवेदिकाओं का ऑनलाईन के समय किसी भी प्रकार की समस्या न हो। उन्होने सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा 15 अगस्त 2024 तक प्राप्त लक्ष्य के अनुरूप आवेदिकाओं का आवेदन स्वीकृत करना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही कहा पंचायत स्तर पर आयोजित शिविर का भी अपने स्तर से मॉनिटरिंग करेंगे। वहीं कम फार्म कलेक्ट करने वाले प्रखण्ड के प्रखण्ड विकास पदाधिकारी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्यशैली में सुधार लाते हुए लक्ष्य को पूर्ण करने का निर्देश दिया। आगे कहा पंचायतवार जन संख्या के हिसाब से पात्रता रखनेवाली 21 से 50 वर्ष की शत प्रतिशत बहनों को इस योजना का लाभ मिले यह सुनिश्चित करें। साथ ही आवेदन के प्रक्रियाओं में आनेवाली समस्या के बारें में एक एक कर सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी से जानकारी ली गई एवं कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
उक्त बैठक में उप विकास आयुक्त पवन कुमार मण्डल, अनुमण्डल पदाधिकारी चतरा सुरेन्द्र उरांव, अनुमण्डल पदाधिकारी सिमरिया सह जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सन्नी राज, जिला परिवहन पदाधिकारी इंद्र कुमार, सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी समेत अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

चतरा:उपायुक्त ने सिमरिया अनुमंडल,प्रखंड कार्यालय, रेफरल अस्पताल सुभाष चंद्र बोस का किया निरीक्षण।

rktvnews

वैशाली जिला के सभी 16 प्रखंड के 32 गांवों में किया गया जनसंवाद!बिदुपुर के रहिमापुर और रजासन में डीएम-एसपी ने किया जनसंवाद।

rktvnews

भोजपुर:प्रधानमंत्री द्वारा किसान सम्मान निधि का हुआ लोकार्पण,आरा कृषि विज्ञान केंद्र सुना गया भाषण।

rktvnews

बक्सर:सदर अस्पताल, बक्सर में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत बेटी जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

बक्सर:जिला गंगा समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

भोजपुर:विद्यालय के संस्थापक राजकेश्वर सिंह एवं चुनमुन देवी का मनाया गया पुण्यतिथि।

rktvnews

Leave a Comment